Tuesday, March 10, 2026
35.2 C
Bhopal

भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया रेप

भोपाल में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है, तलैया पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने घुमाने के बहाने मिलने बुलाया था। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया। जहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए। बाद में उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी ने कई बार लड़की के साथ संबंध बनाए फिर शादी करने से इनकार कर दिया। जब युवती ने दूसरे युवक से सगाई की तो उस युवक को अपने रिश्ते की हकीकत बताकर रिश्ता भी तुड़वा दिया। पीड़िता शुक्रवार की रात थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

तलैया पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। 12 वी तक की पढ़ाई के बाद वह घर में ही रहती है। मार्च 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती आहद खान उर्फ वासी नाम के युवक से हुई थी। आहद ने युवती को बताया था कि वह मूलतः नरसिंहगढ़ का रहने वाला है, भोपाल में रहकर प्राइवेट काम करता है। वह कमला पार्क के पास किराए का कमरा लेकर रहता है।

एक साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

दोस्ती जब प्रेम-प्रसंग में तब्दील हो गई तो एक दिन आहद उसे घुमाने के बहाने अपने किराए के कमरे पर लेकर गया। यहां पर उसने शादी का झांसा देते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह करीब एक साल तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

युवक ने सगाई भी तुड़वा दी

युवती के परिजनों ने उसकी शादी एक युवक से तय कर दी। आहद को जब युवती की सगाई की बात पता चली तो उसने उस लड़के का युवती व उसके संबंधों के बारे में सब कुछ बताकर सगाई तुड़वा दी। वह न तो खुद शादी कर रहा था और न ही किसी दूसरे लड़के से होने दे रहा था। परेशान होकर युवती ने कल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के लगभग 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...

राजधानी: युवती की कार पर एसिड मिला रंग फेंका, पेंट जला

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में रंगपंचमी के...

रिटायरमेंट फाइल के नाम पर मांगी रिश्वत, PWD की महिला बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के लोक निर्माण विभाग (PWD) में भ्रष्टाचार...

बाग उमराव दूल्हा में भीषण आग, 10 KM दूर से दिखा धुआं

​भोपाल। शहर के पुराने इलाके बाग उमराव दूल्हा में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img