Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में गोवरधन पूजा के दिन पाड़ों की लड़ाई

भोपाल के नरेला शंकरी मैदान में शनिवार दोपहर गोवरधन पूजा के दिन पाड़ों की लड़ाई कराई गई। पशु प्रेमियों ने मामले की शिकायत डीसीपी संजय अग्रवाल से कर दी है।

इसके बाद एक्शन में आई अयोध्या नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु प्रेमियों ने पाड़ों की लड़ाई कराने को गैर कानूनी बताया है। पशुओं को लड़ाने वालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

पशु प्रेमी स्वाती गौरव ने बताया

अयोध्या नगर के नरेला शंकरी मैदान में शनिवार दोपहर पाड़ों को जबरन लड़ाने की जानकारी मिली थी। इस पर तत्काल डीसीपी संजय अग्रवाल को इसकी सूचना दी।

वीडियो से पहचान कर कार्रवाई करेगी पुलिस

बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद आयोजन को समाप्त कर दिया गया। लड़ाई में एक पाड़े को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

अयोध्या नगर थाने के प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया

मामले की जांच करा रहे हैं। सूचना के बाद टीम को तस्दीक के लिए मौके पर भेजा था। लोगों ने बताया कि पूजा के दौरान दो पाड़े आपस में लड़ गए थे।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img