Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

पूर्व पीएम लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूते रखे

भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) के पास पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर किसी ने जूते रख दिए। जूते मूर्ति के दोनों कंधों पर रखे गए थे।

शनिवार शाम इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता जमा हो गए। उन्होंने विरोध में नारेबाजी की। कहा कि जिसने पाकिस्तान को धूल चटाई, जिसने जय जवान-जय किसान का नारा दिया, आज उनकी मूर्ति पर जूतों की माला पहनाई गई। प्रशासन और सरकार सो रही है। धिक्कार है।

कांग्रेस ने दोषियों पर सख्त एक्शन की मांग की। पूर्व पीएम की मूर्ति को दूध से नहलाया।

उधर, घटना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने X पर लिखा

भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) के पास पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर जूतों की माला पहनाना घोर निंदनीय और अपमानजनक है। मेरी सरकार से मांग है कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

कैसे कोई जूते चढ़ा गया, शर्म की बात है कांग्रेस के प्रदेश सचिव अब्दुल नफीस, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे जानकारी मिलने पर गौरव अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत यादव और पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले पूर्व पीएम की मूर्ति पर रखे जूतों को हटाया। इसके बाद पानी और दूधर से इसकी सफाई की। नारेबाजी कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हम यहां से निकल रहे थे, तभी नजर पड़ी। इससे दिल आहत है। शास्त्री जी किसी एक के नहीं, पूरे देश के हैं। शास्त्री जी का सम्मान करना, उनके सम्मान की मर्यादा बनाए रखना, इस देश के हर नागरिक का कर्तव्य है। कमिश्नर कार्यालय के सामने उनकी मूर्ति पर कैसे कोई जूते चढ़ा गया, शर्म की बात है। हम मांग करते हैं कि सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग निकलवाकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

Hot this week

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...

गैर-युवक के साथ कमरे में देख पति ने लगाई फटकार, आहत पत्नी ने दे दी जान

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक...

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img