Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

जॉब का लालच देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर ऐंठे रुपए

ग्वालियर में सैलून पर काम करने वाली एक महिला कर्मचारी से एक युवक ने फेशियल कराते-कराते दोस्ती कर ली। फिर महिला को अच्छी जॉब का ऑफर देकर होटल ले गया। यहां कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही न्यूड तस्वीर और वीडियो शूट कर लिए। उसके बाद वह महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। जब महिला ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए। महिला ने विश्वविद्यालय थाना में शिकायत की है। जिस पर रविवार रात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

घटना दिसंबर 2022 सिटी सेंटर स्थित एक होटल की है। आरोपी ने लगातार तीन साल तक महिला का शारीरिक शोषण किया और रुपए ऐंठे। 38 वर्षीय महिला ग्वालियर की रहने वाली है। उसने शिकायत की है कि दो साल पहले वह सिटी सेंटर स्थित एक सैलून में जॉब करती थी। यहां पर डबरा निवासी अजय पुत्र रामस्वरूप शर्मा फेशियल कराने के लिए आता था। इसी बीच उनके बीच मित्रता हो गई।

अजय ने उसे इससे अच्छा जॉब दिलाने का वादा कर जॉब की बात करने के लिए सिटी सेंटर के एक होटल में बुलाया। जब वह वहां पर गई तो कुछ देर बात करने के बाद आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक ऑफर की। जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई और जब होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपी ने उसके साथ गलत काम कर उसका वीडियो बना लिया था। वारदात के बाद उसने उसे धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसके फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।

टीआई विश्वविद्यालय थाना रविन्द्र कुमार ने बताया कि-

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ग्वालियर छोड़ा तो इंदौर आकर किया गलत काम वारदात के बाद आरोपी द्वारा वीडियो बनाए जाने से महिला डर गई और जॉब छोड़कर इंदौर चली गई। साथ ही आरोपी से बातचीत करना बंद कर दी तो आरोपी वर्ष 2023 में इंदौर आया और उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे एक होटल बुलाया और गलत काम किया। इसके बाद लगातार वह शोषण करता रहा।

ब्लैकमेल कर ऐंठता रहा रुपए इसके बाद से ही आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे अड़ीबाजी कर पैसे ऐंठने लगा। जब वह पैसे देते-देते परेशान हुई तो उसने रुपए देने से इनकार कर दिया। जिस पर आरोपी ने उसके न्यूड फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत महिला ने इंदौर के थाने में की थी। जिस पर आरोपी ने माफी मांगी और उसे परेशान करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी वह उससे रुपए ऐंठता रहा, लेकिन जब उसने रुपए देने से मना किया तो उसने फिर से उसके फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

अस्पताल संचालक को धमका कर 10 लाख मांगने वाले RTI एक्टिविस्ट और दो यूट्यूबर पर FIR

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में आरटीआई और...

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img