Monday, March 30, 2026
23 C
Bhopal

रियल स्टेट कारोबारी की कार में तोड़फोड़

इंदौर के मल्हारगंज इलाके में बदमाशों ने बड़े गणपति के पास उद्योगपति के घर के बाहर खड़ी कार में पत्थर फेंके। सुबह जब परिवार उठा तो उन्होंने कांच फूटे देख घर पर लगे कैमरों के सीसीटीवी चेक किए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मल्हारगंज पुलिस ने गाडी नंबर के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

मल्हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार अलसुबह की है। यहां पर थाने के पास रियल स्टेट का काम करने वाले रवि गुप्ता की एसयूवी नंबर MP09ZH0011 कांच अज्ञात बदमाशों ने पत्थर बरसाकर फोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक रवि गुप्ता के यहां लगे कैमरों के सीसीटीवी में बदमाश एक्टिवा से आते दिखाई दिए है। इसके बाद पीछे बैठा बदमाश गाडी से उतरा और उसने दो से तीन पत्थर गाडी के शीशों पर फेंके और चले गए।

पूर्व विवाद की आशंका

बदमाशों ने पुलिस चौकी के नजदीक रहने वाले रवि गुप्ता की ही कार में तोड़फोड़ की है। इसके अलावा अन्य कारों में पथराव नहीं हुआ। घटना किसी रंजिश को लेकर शंका जाहिर कर रही है। फिलहाल एक्टिवा के नंबरो से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

भोपाल: काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

​भोपाल। राजधानी के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में रविवार रात...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

Topics

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img