टॉप-न्यूज़

रिटायर्ड IAS की पत्नी ने 8 साल बंधक रखा:दिव्यांग बोली- जीभ से फर्श साफ करवाया

रांची में 29 साल की एक आदिवासी दिव्यांग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। उसे 8 साल से एक रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर महेश्वर पात्रा की पत्नी और भाजपा नेत्री सीमा पात्रा ने घर में कैद करके रखा था। पीड़ित का नाम सुनीता है। उसने बताया कि उसे भरपेट खाना नहीं दिया जाता था। रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। फिलहाल उसे कैद से छुड़ाकर रांची रिम्स में भर्ती किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सुनीता ने पुलिस को बताया कि मालिक इतने बेरहम थे कि रॉड से मारकर दांत तोड़ दिए। चलने में लाचार हो गई। घिसटकर चलती थी। कभी पेशाब कमरे से बाहर चली जाए तो सीमा जीभ से फर्श साफ करवाती थी। सुनीता ने बताया कि उसने सालों से सूरज की रोशनी नहीं देखी। खबर सामने आने पर सीमा को पार्टी से निकाल दिया गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770