Wednesday, April 8, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर लूट

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक फ्लैट में घुसकर 5–6 युवकों ने खुद को पुलिस स्टाफ बताया, मारपीट की और एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी देकर कैश, घड़ियां और मोबाइल फोन लूट लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना हबीबगंज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है, जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित राहुल गुप्ता के अनुसार, 11 जनवरी की शाम वह अपने फ्लैट पर दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान 5–6 युवक अचानक फ्लैट में घुसे और आते ही खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए डराने-धमकाने लगे। आरोप है कि युवकों ने चारों के साथ मारपीट की और कहा कि उन्हें एनडीपीएस के मामले में जेल भेज दिया जाएगा। भय का माहौल बनाकर आरोपियों ने कैश, घड़ियां और मोबाइल अपने पास रख लिए।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने सभी को जबरन कारों में बैठाया। दो अलग-अलग वाहनों में पीड़ित और उसके दोस्तों को बैठाकर मिसरोद थाना क्षेत्र से आगे बायपास टोल रोड की ओर ले जाया गया। रास्ते में लगातार पुलिसिया कार्रवाई का डर दिखाकर और पैसों की मांग की जाती रही। आरोप है कि दबाव में पीड़ित ने अपने एक परिचित को फोन कर पूरी घटना बताई और पैसे लाने को कहा।

बाद में एक पेट्रोल पंप के पास जैसे ही परिचित से बातचीत शुरू हुई, माहौल बिगड़ता देख आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते वे मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ितों ने आपातकालीन नंबर पर कॉल कर सूचना दी और फिर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Hot this week

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img