Monday, February 23, 2026
26.2 C
Bhopal

800 रु. तक का कमीशन लेता था:ठगों को सिम उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

जूम कार एप के जरिए देशभर में लोगों से ठगी करने वाले जालसाजों को फर्जी सिम मुहैया कराने वाले रिटेलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनोद प्रजापति के रूप में हुई है। इस गिरोह को आरोपी 250 सिम उपलब्ध करवा चुका था। अवधपुरी थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी के पास से 125 सिम बरामद हुई हैं। यह एक सिम के बदले 500 से 800 रुपए तक कमीशन लेता था।

पुलिस को शक है आरोपी विनोद और भी कई गिरोह के संपर्क में रहा है और उन्हें भी सिम उपलब्ध करवा चुका है। पुलिस आगे की कड़ी जोड़ रही है। आरोपी ने फर्जी सिम उपलब्ध कराने किन लोगों के दस्तावेज लगाए। यह पता लगाया जा रहा है। अब पुलिस को जालसाजों के बैंक खातों की जानकारी का इंतजार है। दो दिन की छुट्‌टी होने के कारण जानकारी सोमवार को मिल सकेगी।

बिना वेरिफिकेशन किराये पर दिया फ्लैट, केस दर्ज

पांचों जालसाज रीगल टाउन स्थित फ्लैट में किराए पर रहते थे। मालिक आशुतोष गुप्ता ने किराएदारों को पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था। पुलिस ने फ्लैट मालिक पर भी मामला दर्ज किया है। पुलिस को इस बात की भी जानकारी मिली है। जालसाजों की गर्लफ्रेंड मिलने फ्लैट पर आती थीं। अब इन सबका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने यश सलूजा, अंशुल प्रियांश सिंह, मयंक ठाकुर, अविनाश पांडे, सहजप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img