Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

लड़कियों को लग्जरी लाइफ दिखाकर फंसाते, 30 हजार तक में करते थे सौदा

मानव तस्करी और देह व्यापार में लिप्त गिरोह की परतें उधड़ना शुरू हो गई हैं। संगठित अपराध का मामला दर्ज करने के बाद अशोका गार्डन पुलिस 26 आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस रिमांड के दौरान गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी और उसकी पत्नी महक यादव ने कई राज उगले हैं।

डीसीपी जोन-01 प्रियंका शुक्ला ने बताया कि ​आरोपी आशुतोष और महक के मोबाइल में 100 से ज्यादा लड़कियों के फोटो मिले हैं। एक रात के लिए लड़की भेजने के लिए ग्राहक से 25 से 30 हजार रुपए तक वसूले जाते थे। इसका खुलासा इनकी वॉट्सएप चैट से हुआ है।

इस पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करने में कई होटल्स वालों की भूमिका सामने आई है। होटल्स मैनेजर और स्टाफ के पास लड़कियों के फोटो रहते थे, जो ग्राहकों को दिखाए जाते थे। अब तक की जांच में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन सभी को राउंडअप कर पूछताछ करेगी।

महिलाओं के जरिये बिछाते थे जाल

जरूरतमंद लड़कियों को लग्जरी लाइफ दिखा देह व्यापार के जाल में फंसाया जाता है। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। हबीबगंज में एक लड़की को इसी तरह फंसाया गया था। यह काम गिरोह की महिलाएं कर रही हैं। बैंक में सहायता मांगने के नाम पर गिरोह की महिला पास में रहने वाली युवती को गिरोह के सेंटर लेकर पहुंची। यहां उन लड़कियों की लाइफ दिखाई गई, जो देह व्यापार में धकेली जा चुकी थीं।

आज पूरी होगी रिमांड

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी आशुतोष, महक यादव सहित चार आरोपियों की 6 दिन की पुलिस रिमांड रविवार को पूरी होगी। इन सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अब पुलिस का ध्यान उन 20 आरोपियों पर है, जो गिरफ्त से बाहर हैं।

कई शहरों में ग्राहक आरोपियों की वॉट्सएप चैट, सीडीआर से पता चला है गिरोह का नेटवर्क दूसरे शहरों में भी है। दूसरे शहर के ग्राहकों को वॉट्सएप पर लड़कियों की प्रोफाइल भेजी जाती थी। फिर लड़कियों को पहुंचाने और लाने का काम गिरोह के एक व्यक्ति के पास रहता था। इनमें कई दलाल भी हैं।

यह है पूरा मामला

अशोका गार्डन से 2 साल पहले लापता हुई 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने अशोकनगर से बरामद किया था। आरोपी आशुतोष-महक के जरिए नाबालिग का सौदा हुआ था।

इस मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस को निधि ठाकुर, शशांक पोद्दार, डिंपी खान, मकबूल अली, अर्जुन पटेल, निशांत महोले, मो. नवेद, अंजलि मोहाले, योगेश कुमार, कुलदीप, रितुल कुमार पांडे, सागर चौहान, इंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश है।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img