आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

रूस के कैफे में आग लगने से 15 की मौत:रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बचाया

रूस के कोस्त्रोमा शहर में एक कैफे में शनिवार को आग लगने से 15 लोगों की जलकर मौत हो गई। कैफे में किसी बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसमें एक शख्स ने फ्लेयर गन (सिगरेट जलाने वाली गन) चला दी, जिसके बाद आग लग गई। कैफे में उस समय 250 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

5 लोग घायल हुए, 250 लोगों को बचाया गया
सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने 250 लोगों को बचा लिया। कोस्त्रोमा के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि घटना में 5 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। उनका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन आरोपियों को तलाश कर रही हैं, जिनके बीच विवाद हुआ था।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770