Thursday, February 19, 2026
21.6 C
Bhopal

Russia Ukraine Crisis: दुनियाभर के बाजारों पर टूटा कहर, तेल भी होगा महंगा, जानें भारत पर असर

Russia Ukraine Crisis Sensex । रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला। इस कारण से अब तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। शेयर बाजार दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को खुलते ही धड़ाम हो गया। दोनों सूचकांकों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE ) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1024 अंक टूटकर 57 हजार से नीचे आ गया और 56,659 के स्तर पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक फिसलकर 17 हजार के नीचे आ गया। खबर लिखे जाने तक निफ्टी 16,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इन कंपनियों के शेयर में गिरावट

बाजार खुलने के साथ ही करीब 254 शेयरों में तेजी आई लेकिन 1932 शेयरों में गिरावट आई और 48 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स के सभी 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज बाजार खुलते ही डॉ रेड्डीज लैब्स, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, टीसीएस और यूपीएल निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में से थे, जबकि केवल ONGC लाभ में दिख रहा था। सोमवार को सेंसेक्स जहां 149 अंक फिसलकर 57,683 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी भी 70 अंक की गिरावट के साथ 17,206 के स्तर पर बंद हुआ था।

एशिया से लेकर यूरोप तक बाजारों में गिरावट

रूस-यूक्रेन में संकट का असर एशिया से लेकर यूरोप के बाजारों में दिख रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई है। डाओ फ्चूयर 500 अंकों तक टूट गया, यूरोप में जर्मनी का DAX 3.7 फीसदी तक गिर गया। रूस-यूक्रेन संकट का असर कच्चे तेल पर दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

रूस ने पूर्वी यूक्रेन में अलगवादी क्षेत्रों को दी अलग देश की मान्यता

गौरतलब है कि सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्रों डोनेत्स्क और लुहांस्क की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी है. इसके बाद से लगातार तनाव बढ़ रहा है और इसका असर वैश्विक बाजार पर दिखई दे रहा है। अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोही क्षेत्रों के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की, जिन्हें रूस द्वारा नए सिरे से मान्यता दी गई है।

Hot this week

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

भोपाल: खौलती कढ़ाई में गिरने से हलवाई की मौत

​भोपाल |राजधानी के परवलिया इलाके में एक दर्दनाक हादसे...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल |राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

पत्नी और उसके प्रेमी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल | राजधानी के निशातपुरा इलाके में एक 30...

भोपाल: पीपल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में मचा हड़कंप

​भोपाल | राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img