Thursday, March 19, 2026
20.9 C
Bhopal

Russia Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के मेयर को बनाया बंधक, जेलेंस्की ने बताया युद्ध अपराध

Russia Ukraine War। रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे घमासान युद्ध का आज 17वां दिन है और अभी भी यूक्रेन झुकने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब खबर है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर इवान फेडोरोवा को बंधक बना लिया है। ऐसी जानकारी है कि मेयर फेडोरोवा ने रूसी सेना की मदद करने से इनकार कर दिया था। इस बीच मेलिटोपोल शहर के मेयर को बंधक बनाने की खबर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि यह लोकतंत्र के खिलाफ एक युद्ध अपराध है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि सभी लोकतांत्रिक देशों में 100% लोग इस घटना का विरोध करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन बोले, तो छिड़ जाएगा तीसरा युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका आग में घी डालने का काम लगातार कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि यदि रूस उक्रेन के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन में रूस से नहीं लड़ेगा, क्योंकि नाटो और मॉस्को के बीच सीधे टकराव से तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

रूस ने दो देशों को मान्यता देकर छेड़ दिया था युद्ध

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र क्षेत्रों के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में एक सैन्य अभियान शुरू कर दिया था। इस युद्ध से अब तक दोनों पक्षों को भारी नुकसान हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों को विस्थापित भी होना पड़ा है।

बाइडेन बोले, यूरोप के सहयोगियों के साथ है अमेरिका

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हम यूरोप में अपने सहयोगियों के साथ खड़े रहेंगे और सही संदेश देंगे। हम अमेरिका की पूरी ताकत से नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे और नाटो की मदद करेंगे। बाइडेन ने कहा कि नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तृतीय विश्व युद्ध की ओर ले जाएगा। यह कुछ ऐसा होगा जिसे हमें रोकने की कोशिश करनी चाहिए।

नाटो को कमजोर करने में नाकाम रहे पुतिन: बिडेन

बाइडेन ने कहा कि रूस कभी यूक्रेन नहीं जीत पाएगा। उन्होंने कहा कि पुतिन बिना किसी लड़ाई के यूक्रेन पर हावी होने की उम्मीद थी, वह असफल रहे। हम यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े हैं। हम निरंकुश शासकों को दुनिया की दिशा तय करने नहीं देंगे।

रूस ने यूक्रेन पर हमले का दायरा बढ़ाया

इस बीच रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन में पहली बार देश के पश्चिमी क्षेत्रों में हवाई अड्डों के पास सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ाया। पश्चिमी यूक्रेन में नए हवाई हमले शुरू करके रूस ने शायद यह संदेश दिया होगा कि कोई भी क्षेत्र सुरक्षित नहीं है। रूसी सेना ने उत्तर और कीव के आसपास रहते हुए दक्षिण और पूर्व के शहरों में सबसे अधिक प्रगति की है।

Hot this week

मंदसौर: नव संवत्सर पर पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजा सुख-समृद्धि का संकल्प

​मंदसौर। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ...

Topics

मंदसौर: नव संवत्सर पर पशुपतिनाथ मंदिर में गूंजा सुख-समृद्धि का संकल्प

​मंदसौर। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत् 2083 के शुभारंभ...

होली पार्टी में विवाद: युवक की चाकू मारकर हत्या, 6 गिरफ्तार

​दमोह। होली की रात देहात थाना क्षेत्र के हथना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img