Tuesday, March 31, 2026
35.1 C
Bhopal

सबनानी बने MP में बीजेपी के सदस्यता अभियान के प्रभारी

भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर 21 अगस्त को भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। इस बैठक के पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी।

वीडी शर्मा से पूछा गया कि इस सदस्यता अभियान के दौरान क्या कांग्रेसियों को भी बीजेपी का मेंबर बनाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा- दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था हमारा विरोधी, हमारा मतदाता बने। वो मतदाता हमारा सदस्य बने और वो सदस्य हमारा कार्यकर्ता बने। उस प्रक्रिया में कुछ भी हो सकता है।

सदस्यता अभियान को संगठन पर्व नाम दिया

वीडी शर्मा ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा भाजपा संगठन के सदस्यता अभियान को संगठन पर्व- 2024 के तौर पर शुरू किया है।

17 अगस्त को संगठन पर्व सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला हुई जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह, बीएल संतोष ने देश की कार्यशाला को संबोधित किया। और इस संगठन पर्व की शुरुआत राष्ट्रीय कार्यशाला से हुई है

अरुण सिंह, विनोद तावडे बैठक में होंगे शामिल

अब इस संगठन पर्व के तहत एमपी बीजेपी की कार्यशाला 21 अगस्त को भोपाल में होगी। इस कार्यशाला में प्रदेश कोर ग्रुप, संभाग पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया के प्रभारी, सह प्रभारी, विभाग प्रकोष्ठ के संयोजक इस बैठक में शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान के प्रभारी विनोद तावड़े और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह केंद्रीय अधिकारी के तौर पर शामिल होंगे।

BJP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, राहुल कोठारी, दुर्गेश केसवानी, मिलन भार्गव, अजय धवले...

BJP ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, राहुल कोठारी, दुर्गेश केसवानी, मिलन भार्गव, अजय धवले…

भगवानदास सबनानी एमपी के सदस्यता अभियान प्रभारी बने

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवान दास सबनानी एमपी के सदस्यता अभियान के प्रभारी बनाए गए हैं।

इस टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल इनको मिलकर सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली बनाई है।

जिले में बनेगी 4 लोगों की टीम

सदस्यता अभियान को लेकर हर जिले में 1+3 सदस्यता टोली बनेगी। जिलों में संयोजक के साथ 3 कार्यकर्ता मिलकर 1 प्लस 3 टोली बनेगी। 11 हजार शक्ति केंद्रों के संयोजक इस सदस्यता अभियान के संयोजक होंगे।

31 अगस्त को मप्र के 64871 बूथों सहित देश के 10 लाख बूथों पर संगठन पर्व की कार्यशाला होगी।22- 23- 24 को जिलों की कार्यशालाएं होंगी। 25 से 27 मंडल कार्यशालाएं होंगी। एक शक्ति केंद्र में 5- 6 बूथ होते हैं ऐसे 11 हजार शक्ति केंद्रों की 31 अगस्त को बूथ कार्यशाला होगी।

सभी वर्ग के लोगों को जोड़ेंगे

वीडी शर्मा ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाकर इसकी शुरुआत होगी। हमने हर बूथ पर दोनों चुनाव का एनालिसिस करने के बाद हारे और जीते बूथों पर अलग-अलग फोकस किया है।

जहां हम कमजोर हैं वहां हर समाज वर्ग के लोगों को जोड़ेंगे। विशेष तौर पर युवा महिला, SC, ST के साथ डॉक्टर, समाजसेवियों को भाजपा से जोड़कर सर्वव्यापी, सर्वव्यापी सदस्यता अभियान चलाएंगे। इनमें स्पोर्ट्स मैन, आर्टिस्ट, सामाजिक संगठनों को जोड़ेंगे।

चार प्रकार के बीजेपी के सदस्य बन सकेंगे

वीडी शर्मा ने कहा- सदस्यता अभियान के लिए कल एक मिस्ड कॉल नंबर जारी होगा। इसके अलावा नमो एप, भाजपा की वेबसाइट और QR कोड से सदस्यता ले सकेंगे। इन चारों प्रकार से नई सदस्यता होगी।

एमपी में बने थे पिछले साल 95 लाख सदस्य

वीडी शर्मा ने कहा- पिछली बार की सदस्यता को देखें तो देश में 18 करोड़ की मेंबरशिप है। अगर चाइना की मेंबरशिप 9 करोड़ हैं तो बीजेपी की देश में 18 करोड़ है।

एमपी में पिछले बार 95 लाख एक करोड़ की सदस्यता हुई थी। जिलों से जब लक्ष्य आ जाएगा तो हम मप्र में ये आंकड़ा बताएंगे कि कितने नए सदस्य बनाए जाएंगे।

वीडी शर्मा ने कहा- हम मिस्डकॉल के बाद वेरिफाई करके पूरा डिटेल लेकर फिर नए सदस्य बनाते हैं। पिछले अनुभव के आधार पर देश में रिकॉर्ड बनाने का काम करेंगे। लोकसभा में 2.24 करोड वोट मिले।

विधानसभा चुनाव में 2.11 करोड वोट बीजेपी को मिले। जो भी मिस्डकॉल करता है उसे हम वेरिफाई करते हैं, उदाहरण के तौर पर एक व्यक्ति ने दो बार मिस्डकॉल कर दिए तो उसे हम कॉल करके वेरिफाई करते हैं। मप्र में 95 लाख सदस्य हैं सबको फिर से मेंबर बनना जरूरी है। मुझे भी मेंबर बनना पडे़गा।

क्रिमिनल रिकॉर्ड वाला नहीं बन पाएगा मेंबर

वीडी शर्मा ने कहा- जिनके क्रिमिनल रिकॉर्ड हैं या जिनकी समाज में छवि अच्छी नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए भाजपा में स्थान नहीं हैं। नए सदस्य बनाने का क्राइटेरिया है जो भारत का नागरिक है। तो भाजपा का सदस्य बन सकता है। अगर कोई ऑन रिकॉर्ड क्रिमिनल है तो वो भाजपा में नहीं आ सकता। अगर आ भी गया तो हम ट्रेस कर लेंगे।

Hot this week

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...

Topics

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...

शादी के नाम पर ठगी: दुल्हन बनी लुटेरी गिरफ्तार, एक लाख की चपत लगाई

​अशोकनगर। जिले में शादी का झांसा देकर ठगी करने...

रेटिंग के नाम पर युवक से 3 लाख की ठगी, टेलीग्राम के जरिए बुना जाल

​इंदौर (लसूड़िया): शहर में टास्क आधारित ऑनलाइन धोखाधड़ी के...

भोपाल के 15 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। शहर के करीब 15 बड़े इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img