Wednesday, August 12, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा नगर में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिर्फ ‘घूरने’ की बात को लेकर छह लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है

क्या है पूरा मामला?

​पुलिस के अनुसार, रंभा नगर निवासी गुलफाम (31), जो पेशे से लेडीज टेलर है, का रविवार रात पड़ोसी साजिद मौलाना से घूरने की बात पर विवाद हुआ था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जब गुलफाम अपने घर लौट रहा था, तब साजिद और उसके बेटे ने उसे रास्ते में रोक लिया।

6 लोगों ने मिलकर घेरा

​बहस बढ़ते ही साजिद के भाई शाहजाद, उसके बेटे और दो अन्य युवकों (साहिल और बिलाल) ने भी गुलफाम पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर गुलफाम के पेट और हाथ पर तीन गहरे वार किए। युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस कार्रवाई: परिजनों की सूचना पर गौतम नगर पुलिस ने साजिद, शाहजाद, साहिल, बिलाल और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Hot this week

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

Topics

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img