Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा ‘नेग’ के नाम पर वसूली और अभद्र व्यवहार के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। महालक्ष्मी नगर में रहने वाले डॉ. आशीष चौहान ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि किन्नरों के एक समूह ने उनके भाई के घर में घुसकर जमकर हंगामा किया।

​डॉक्टर के परिवार से 50 हजार की मांग, अश्लीलता का आरोप

​शिकायत के अनुसार, 23 मार्च की सुबह जब घर में महिलाएं अकेली थीं, तब किन्नरों का एक गुट वहां पहुंचा और 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। मना करने पर आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

​पुलिस की मौजूदगी में वसूली का दावा

​डॉ. चौहान का आरोप है कि सूचना मिलने पर जब डायल-100 की टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही उन्हें डरा-धमकार 80 हजार रुपए ले लिए गए। पीड़ित पक्ष ने घटना के सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए सीएम हेल्पलाइन और लसूड़िया टीआई तारेश सोनी को लिखित शिकायत सौंपी है।

​जांच जारी: पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img