Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ लालघाटी स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर मार्बल की घिसाई कर रहे 25 वर्षीय श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​कटे तार ने ली जान

​पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सोनू वर्मा (25), निवासी राजगढ़ के रूप में हुई है। सोनू वर्तमान में भानपुर की मल्टी में किराए से रहकर मार्बल घिसाई मशीन ऑपरेटर का काम करता था। मंगलवार दोपहर जब वह मशीन चला रहा था, तभी मशीन के कटे हुए तार से उसे जोरदार करंट लग गया।

​मशीन बंद होते ही चला पता

​हादसे का पता तब चला जब काफी देर तक मशीन चलने की आवाज नहीं आई। सोनू का साथी जब उसे देखने पहुंचा, तो वह जमीन पर बेसुध पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

​जांच जारी: पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है, जिसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img