आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में कलियासोत के 2, भदभदा का एक गेट खुला

राजधानी भोपाल में कलियासोत नदी में दो युवक शुक्रवार सुबह फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू कर बचाया जा सका। इस दौरान करीब 45 मिनट तक दोनों की जान खतरे में रही। दोनों मछली पकड़ रहे थे, तभी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस कारण युवक टापूनुमा जगह पर बैठकर जान बचाने की गुहार लगाते रहे। इसके एक दिन पहले भी एक युवक को रेस्क्यू कर बचाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

युवकों का नाम बुद्धराम बंजारे और राजकुमार यादव है। वे दशहरा मैदान बंजारी कोलार में रहते हैं और सुबह मछली पकड़ने कलियासोत नदी में मछली पकड़ रहे थे। फायर ऑफिसर पंकज खरे ने बताया, सुबह 10.15 बजे डैम के गेट के आगे नदी में दोनों युवक मछली का शिकार कर रहे थे। तभी बहाव तेज हो गया और वे एक जगह पर फंस गए। सूचना मिलने पर तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू किया। करीब 45 मिनट तक चले रेस्क्यू के बाहर दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770