Wednesday, September 30, 2026
31 C
Bhopal

₹12.5 हजार का इनामी बदमाश शाहिद खान गिरफ्तार, 23 गंभीर मामले थे दर्ज

​भोपाल। थाना निशातपुरा पुलिस ने तीन अलग-अलग थानों से लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी शाहिद खान (27 वर्ष) को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पर कुल ₹12,500 का इनाम घोषित था। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह और एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

​पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहिद खान ने पिछले साल दिसंबर में अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण किया था और फिरौती मांगी थी। इस मामले में पुलिस ने निशातपुरा थाने में केस दर्ज किया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। इस पर ₹10,000 का इनाम घोषित था। इसके अलावा वह गौतम नगर थाने के अड़ीबाजी (₹2500 का इनाम) और शाहजहांनाबाद थाने के दुष्कर्म के मामले में भी वांछित था।

​क्राइम रिकॉर्ड: पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में हत्या का प्रयास, अपहरण, दुष्कर्म, अड़ीबाजी, चोरी, बलवा और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से सागर जिले के राहतगढ़ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों और मददगारों के बारे में पूछताछ कर रही है।

​इस कार्रवाई में निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा, एसआई कमलेश चौहान और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

Topics

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img