Wednesday, February 25, 2026
29.5 C
Bhopal

भोपाल में शराब तस्करी विवाद में युवक का अपहरण

भोपाल में मंगलवार रात को फिल्मी स्टाइल में कार सवार बदमाशों ने एक युवक को उसी के घर के बाहर से अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए। इससे पहले अगवा करने वाले बदमाश के पिता ने परवलिया में खुद के बेटे के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों ही पक्ष शराब तस्करी का काम करते हैं।

करीब तीन घंटे तक बदमाश युवक को अलग-अलग इलाकों में कार से घुमाते रहे। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। दोनों ही पक्ष राजगढ़-नरसिंहगढ़ और नजीराबाद में अवैध शराब की तस्करी करते हैं। एक दूसरे के ग्राहक काटने को लेकर दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होते हैं।

थाना प्रभारी रुपेश दुबे के मुताबिक राजेश मीणा करोंद में रहता है, और वह शराब तस्करी में लिप्त है। जबकि आरोपी पक्ष अंशु गुर्जर भी शराब तस्कर है। दोनों ही भोपाल की सीमा के आसपास तस्करी का काम करते हैं। इसको लेकर उनके बीच आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार की रात अंशु गुर्जर अपने साथियों के साथ आया और राहुल मीणा को अगवा कर अपने साथ ले गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ था घटनाक्रम

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी सर्चिंग शुरू कर दी। यह बात पता लगने पर अंशु गुर्जर ने उसे रास्त में छोड़ दिया और भाग गए। अब राहुल मीणा ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है, इसलिए उसकी लोकेशन नहीं मिल रही थी। करीब तीन घंटे बाद बदमाशों ने युवक को भोपाल की सीमा के बाहर छोड़ दिया था। युवक किसी तरह से अपने घर लौटा। बुधवार की दोपहर को पुलिस ने बयान दर्ज करने फरियादी को थाने बुलाया। जहां उसके बयानों को दर्ज किया जा रहा है।

बदमाश के पिता ने बेटे के अपहरण की एफआईआर कराई

टीआई दुबे ने बताया कि अंशु गुर्जर के पिता ने परवलिया में राहुल मीणा के खिलाफ उसके बेटे के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले की जांच परवलिया पुलिस कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के लोगों के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

क्योंकि पूरी कहानी ही संदिग्ध मालूम हो रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में राहुल मीणा का अपहरण होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके आधार पर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

बदमाशों का उत्पात, दर्जनों गाड़ियों के कांच फोड़े; दहशत में रहवासी

​इंदौर। शहर के पश्चिमी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले...

23 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, मां की गोद में तोड़ा दम; साइलेंट अटैक की आशंका

​इंदौर। शहर के हीरानगर क्षेत्र में एक हंसते-खेलते परिवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img