Tuesday, February 24, 2026
19 C
Bhopal

श्योपुर आरटीओ को ग्वालियर किया गया अटैच

श्योपुर में बीते दिनों एक शख्स से नोटों की गड्डी लेते हुए श्योपुर आरटीओ के रामसिया चिकवा का वीडियो वायरल हुई था। उन्हें अब श्योपुर आरटीओ कार्यालय से हटाकर ग्वालियर परिवहन कार्यालय अटैच कर दिया गया है। विभाग की ओर से इस मामले की जांच भी की जा रही है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद आरटीओ की रिश्वत से जुड़ी कोई शिकायत नहीं हुई है। इसके अलावा अब तक पता नहीं चल पाया है कि वीडियो किसने और कब बनाया है।

4 दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो

चार दिन पहले आरटीओ रामसिया चिकवा का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह कंप्यूटर के सामने चेयर पर बैठे हुए थे। उनके साथ में एक अन्य व्यक्ति पास में लगी कुर्सी पर बैठा हुआ था। तभी वहां पास में खड़े दो व्यक्तियों में से एक ने नोटों की गड्डी आरटीओ रामसिया चिकवा को दी। उन्होंने नोट गिने और फिर वह दोनों व्यक्ति वहां से चले गए।

इस वीडियो को आरटीओ ने पुराना बताते हुए कहा था कि चालानी कार्रवाई की राशि जमा करते समय यह वीडियो किसी ने बना लिया। बाद में दो लोगों ने उन्हें कई दिनों तक ब्लैकमेल करके रुपए की डिमांड भी की थी। हालांकि उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया। इसलिए उन्हीं लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया है।

Hot this week

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, एक महीने पहले ही हुई थी युवक की शादी

​दानापानी रोड पर भीषण हादसा; कारपेंटर शुभांकर की मौके...

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

Topics

भोपाल कल 15 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल | राजधानी के करीब 15 प्रमुख इलाकों में...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img