Sunday, October 4, 2026
25.3 C
Bhopal

लोकसभा अध्यक्ष बोले-मैं भी आप सबसे क्षमा चाहता हूं

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को सागर आए। वे सागर के भाग्योदय तीर्थ में आयोजित निर्यापक मुनि सुधा सागर महाराज के 42वां दीक्षा जयंती समारोह में शामिल हुए। ढाना हवाई पट्‌टी पर उतरने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भाग्योदय तीर्थ पहुंचे। जहां उन्होंने मुनि सुधा सागर महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर करीब 2.30 बजे दीक्षा जयंती समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। उनके साथ कैनिबेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया थे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सागर पहुंचे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सागर पहुंचे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए कहा कि मंदिर व्यक्ति के जीवन के अंदर हमेशा सत्य और नैतिकता के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। जब हम मंदिर में जाते हैं जो विचार भगवान महावीर ने दिए है, उन विचारों को जीवन में उतारने का काम करते हैं। मंदिर में जाकर कहते हैं कि सृष्टि का भला हो। मुनि सुधा सागर महाराज देश-दुनिया में जहां भी गए उन्होंने सर्व समाज के उत्थान और भले के लिए काम किया। उन्होंने गौशाला, अस्पताल, प्याऊ, छोटे लघु, कुटीर उद्योग दिए। जिससे व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए। वे 7 हजार किमी से ज्यादा की पैदल यात्रा कर चुके हैं। जहां से निकलते हैं वहां व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन किया है।

उन्होंने कहा कि अभी दशलक्षण पर्व, क्षमा पर्व था। मैं भी आप सबसे क्षमा चाहता हूं। दुनिया मानती है अगर दुनिया में परवर्तन करना है तो हमें अंहिसा का मार्ग पर अपनाना होगा। सुधा सागर महाराज देश दुनिया में भगवान महावीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम सबको अंधेरे में रोशनी की तरह गुरुवर का ज्ञान मिल जा रहा है। बहुत साल बाद मुझे गुरुवर का आशीर्वाद मिला है। मैं गुरुवर को प्रणाम करता हूं।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img