Sunday, November 23, 2025
23.1 C
Bhopal

शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को

आगामी 2028-29 में होने वाले चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर बहनें मिलेंगी। इन चुनावों में आरक्षण के साथ महिलाएं सांसद, विधायक और मंत्री बनेंगी। महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी। महिलाओं का राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। देश में अभी डेढ़ करोड़ लखपति दीदी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्दी ही तीन करोड़ लखपति दीदी होंगी।

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिलाओं के साथ पौधरोपण के बाद मीडिया से कही। शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। इस दौरान चौहान ने कहा कि बहनें गरीब क्यों रहें, उनकी आंखों में आंसू क्यों हों, वो मजबूर क्यों रहें, वह भी आर्थिक रूप से सक्षम बनें और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट रहे। इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह पूरे देश में हैं जिससे लगभग 11 करोड़ बहनें जुड़ी हुई हैं। हमारे ये समूह 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में फैले हुए हैं। हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं। इन समूहों को, संस्थाओं को 50 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। बैंकों से भी सस्ती ब्याज दरों पर 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए दिलाए गए हैं। कोई दीदी बैंक सखी हैं, कोई कृषि सखी है, कोई टैक्स सखी है, कोई पशु सखी है, ये अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं।

विकसित भारत बनाने में बहनों का योगदान होगा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Hot this week

मंत्री सारंग बोले- अरशद मदनी की भी जांच होनी चाहिए

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद...

पति से परेशान पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

नौरोजाबाद। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के सिंघवाड़ा गांव...

होल्कर कॉलेज के छात्र की कुंड में डूबने से मौत

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में शनिवार को लोधिया कुंड...

मामूली बात पर युवक को चाकू मारे

इंदौर के आजाद नगर में गौतम बस ट्रैवल्स के...

Topics

मंत्री सारंग बोले- अरशद मदनी की भी जांच होनी चाहिए

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद...

पति से परेशान पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या

नौरोजाबाद। जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के सिंघवाड़ा गांव...

होल्कर कॉलेज के छात्र की कुंड में डूबने से मौत

इंदौर के सिमरोल क्षेत्र में शनिवार को लोधिया कुंड...

मामूली बात पर युवक को चाकू मारे

इंदौर के आजाद नगर में गौतम बस ट्रैवल्स के...

भोपाल में रिश्ते के भाई ने किया दुष्कर्म

भोपाल के शाहपुरा इलाके में वीडियो वायरल करने की...

बिना नंबर की कार में मिली शराब

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img