Sunday, February 22, 2026
27.3 C
Bhopal

शिवराज बोले- पीएम आवास के सभी आवेदन तत्काल स्वीकृत होंगे

शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर पहुंचे। इस दौरान सीहोर के शासकीय पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 113 करोड़ 45 लाख रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

शिवराज बोले- पीएम आवास के सभी आवेदन तत्काल स्वीकृत होंगे

इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जितने भी आवेदन आएंगे सभी को तत्काल स्वीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक गांव में जाएंगे और किसानों से संपर्क कर उन्हें महत्वपूर्ण सलाह देंगे।

सीएम ने की श्यामपुर में नया कॉलेज खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा नदी का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सीहोर के विकास के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि और इंदौर नाके से चार किलोमीटर रोड की स्वीकृति दी। साथ ही श्यामपुर में नया कॉलेज खोलने और सीहोर में एक्सीलेंस कॉलेज के लिए नए भवन के निर्माण की घोषणा की।

एक घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम

बता दें कि, दोनों नेता आज दोपहर 12:50 बजे पहुंचने वाले थे। लेकिन उनके देरी से पहुंचने पर दोपहर करीब 2 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ।

यह भी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा, विधायक रमाकांत भार्गव, सुदेश राय, गोपाल इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर उपस्थित रहे।

दोनों नेताओं ने इन योजनाओं का लोकार्पण किया

शहरी विकास परियोजनाएं

अमृत 2.0 के तहत 21 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट और 3.50 करोड़ के मल्टीपरपज स्विमिंग पूल और जिम का निर्माण होगा। भोपाल नाके से कोतवाली चौराहे तक सीसी रोड बनेगी। उत्कृष्ट स्कूल से लुनिया चौराहे तक स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर लगेंगे।

खेल और बुनियादी सुविधाएं

रेशम केंद्र के पास 4.41 करोड़ की लागत से स्टेडियम का निर्माण होगा। इंग्लिश पुरा में 7.83 करोड़ रुपए से नाला निर्माण कार्य किया जाएगा। कोतवाली चौराहे से तहसील चौराहे तक और मछली पूल से शुगर फैक्ट्री चौराहे तक बीटी सड़क बनेगी।

जिले के 83 नए पंचायत भवनों के लिए 31.12 करोड़ रुपए, 25 पंचायतों में सामुदायिक भवन के लिए 6.23 करोड़ रुपए और विभिन्न गांवों में स्कूल भवनों के निर्माण के लिए राशि आवंटित की गई है। इछावर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल प्रबंधन कार्य भी शामिल हैं।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img