Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

मासूम की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या की FIR

ग्वालियर में 20 रुपए का लालच देकर आठ साल के बच्चे को नाले में उतारने वाले दो युवकों पर मुरार थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। नाले में बिजली के तार खुले पड़े थे। एक तार को पुलिया के दूसरी तरफ निकालने के लिए बच्चे को नाले में उतारा था, जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मामला गुरुवार दोपहर को मुरार के तिकोनिया इलाके का है।

घटना की जांच में सामने आया कि आठ साल के बच्चे को डीजे और टेंट का काम करने वाले दोनों युवकों ने लापरवाही से नाले में उतारा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पहले ही दिन हिरासत में ले लिया था। घटना को लेकर तिकोनिया इलाके में तनाव था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह स्पॉट पर पहुंचे थे।

ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर उप नगर मुरार के तिकोनिया इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अवैध बिजली कनेक्शन जोड़ने के लिए दो लोगों ने 20 रुपए का लालच देकर मजदूर परिवार के 8 साल के बेटे शिवा कुशवाह को नाले में उतार दिया। दोनों लोगों ने उससे बोला कि यह बिजली का तार नाले की पुलिया के दूसरी तरफ निकाल देना। पुलिया के नीचे अन्य तार भी निकाले गए थे। इस दौरान नाले में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से मासूम तड़पने लगा।

यह देख दोनों लोग वहां से भाग गए। जब स्थानीय लोगों ने बच्चे को नाले में पड़ा देखा तो वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को नाले में उतारने वाले दोनों लोग हेमंत और मनोज जाटव की पास ही टेंट व डीजे की दुकान व गोदाम है।

सीएसपी राजीव जंगले ने बताया कि

आठ साल के बच्चे को लापरवाही से नाले में उतारा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को नाले में भेजने वाले हेमंत व मनोज जाटव को हिरासत में ले लिया है। शुक्रवार को पीएम कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मजदूरी पर गया था पिता दिनभर बेटे की मौत से रहा अनजान गुरुवार सुबह शिवा का पिता उसे घर के बाहर खेलते हुए छोड़कर मजदूरी पर गया था। उसे दिनभर पता ही नहीं था कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है, क्योंकि बच्चे के पिता पर मोबाइल फोन नहीं था। लोगों को यह भी नहीं पता था कि शिवा के पिता कहां मजदूरी करने गया है। शाम को घर आने पर पिता को घटना का पता चला।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img