टॉप-न्यूज़

मूसेवाला की मां अगले महीने बच्चे को जन्म देंगी,58 साल की उम्र में IVF तकनीक अपनाई

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने यानी मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है। मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मूसेवाला की मां चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं। सूत्रों के अनुसार, वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे। 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी। मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (बाएं) की उम्र 58 साल, जबकि उनके पिता बलकौर सिंह (दाएं) की उम्र करीब 60 साल है।

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर (बाएं) की उम्र 58 साल, जबकि उनके पिता बलकौर सिंह (दाएं) की उम्र करीब 60 साल है।

चरण कौर 58 साल की उम्र में दोबारा मां बनेंगी
सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इस अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल के करीब है।

6 शूटरों ने मूसेवाला को गोलियां मारी थीं
29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था।

पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे लगातार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं।

यह तस्वीर तब की है जब मूसेवाला को थार में शूटरों ने गोलियां मारी थी।

यह तस्वीर तब की है जब मूसेवाला को थार में शूटरों ने गोलियां मारी थी।

सिद्धू मूसेवाला का पहला गाना 2017 में रिलीज हुआ था
सिद्धू मूसेवाला का पहला डेब्यू गाना 2017 में जी-वैगन आया था। हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी ‘सो हाई’ गाने से मिली। 2018 में उनका गीत PBX1 बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम टैली में 66वें नंबर पर पहुंचा था। इसके अलावा इनका गीत 295 बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में 18 जून 2022 को 154वीं रैंक पर पहुंचा था।

यूट्यूब पर मूसेवाला के 23.4 मिलियन सब्सक्राइबर
2022 में जब सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई थी तो यूट्यूब पर उनके करीब 11 मिलियन सब्सक्राइबर थे। उनकी मौत के बाद डेढ़ साल में सब्सक्राइबर दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं। अब उनके सब्सक्राइबर्स की संख्या 23.4 मिलियन हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 14.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770