Friday, June 19, 2026
31.3 C
Bhopal

सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी की मेगा बैठक

बीजेपी के सदस्यता अभियान में एमपी भाजपा देश में तीसरे स्थान पर पर है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने इस पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उधर एक करोड़ सदस्य बना चुके मध्यप्रदेश बीजेपी में दूसरे फेज की सदस्यता को लेकर भाजपा जिलाध्यक्षों, सदस्यता अभियान प्रभारियों और जिला प्रभारियों की बैठक चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सभी जिला अध्यक्ष, सदस्यता संयोजक और जिला प्रभारी मौजूद हैं। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर कमजोर परफॉर्मेंस वाले जिलों के अध्यक्षों, प्रभारियों को हिदायत देने और अच्छा काम करने वाले जिलों को प्रोत्साहित करने का काम भी किया जाएगा।

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में जारी बैठक में विधानसभावार सदस्यता की रिपोर्ट पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के दौरान सदस्यता अभियान पर काम करने और दूसरे फेज के सदस्यता अभियान को लेकर भी पार्टी के दिग्गज जिलाध्यक्षों के समक्ष रणनीति का खुलासा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी इस बात पर भी चर्चा करेगी कि जिन बूथों और विधानसभा सीटों पर बीजेपी हारती रही है, वहां बीजेपी के लोगों को अधिकतम सदस्य बनाने के पार्टी के फैसले का रिजल्ट कैसा रहा है? इसे और तेज करने को कहा जाएगा।

सबकी मेहनत से हासिल करेंगे सदस्यता अभियान का लक्ष्य-सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान को और मजबूत बनाएंगे। अभियान को लेकर जिस तरह से एक एक कार्यकर्ता लगा हुआ है उससे ही सफलता मिली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी, मंत्री, विधायक, सांसद, महापौर, नगरपालिका अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधि पूरी ताकत से इसमें जुटे हुए हैं। सबकी मेहनत की बदौलत इसमें सफलता मिली है। आने वाले समय जो लक्ष्य है, उसे सब मिलकर हासिल करेंगे। इसमें वे खुद भी शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान में देश में तीसरे नम्बर पर बीजेपी, संतोष ने दी बधाई

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर एमपी को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जैसे ही भाजपा सदस्यता 2024 अभियान दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। बीजेपी असम लक्ष्य का 85% नामांकन कराने के साथ सबसे आगे है, इसके बाद हिमाचल प्रदेश 75%, एमपी 70%, गुजरात 70%, यूपी 65%, उत्तराखंड 65%, अरुणाचल प्रदेश 65% और त्रिपुरा लक्ष्य का 60% नामांकन के साथ आगे है। सभी राज्य टीमों को बधाई। इस ट्वीट पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रीट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक अभिनंदन। हम लक्ष्य की ओर तीव्र गति से बढ़ रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके संकल्प एवं अथक परिश्रम से हम शीघ्र अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे।

Hot this week

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

भोपाल: सस्ती कार का झांसा देकर 17 लाख ठगे, फिर डुप्लीकेट चाबी से गाड़ियां भी ले उड़ा आरोपी

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में विश्वासघात का एक हैरान...

Topics

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

‘लुटेरी दुल्हन’ का आतंक, 10 शादियां कर चुकी महिला पर पति से 5 लाख मांगने का आरोप

​ग्वालियर। बिजौली थाना क्षेत्र के मुगुलपुरा निवासी एक युवक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img