सिमी के दो आतंकियों को उम्रकैद:भोपाल में NIA कोर्ट ने सुनाया फैसला
भोपाल में NIA की विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को सिमी के दो आतंकियों उमर और सादिक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहीं, आतंकी अबू फैजल और इरफान नागौरी को 10-10 साल की सजा सुनाई गई है। इनमें अबू फैजल मास्टर माइंड है। फैसला शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश रघुवीर पटेल की कोर्ट ने सुनाया। साल 2013 में सेंधवा बॉर्डर पर सिमी आतंकियों ने ATS जवानों पर हमला किया था। इसी मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। इरफान नागौरी और अबू फैजल केन्द्रीय जेल भोपाल में बंद हैं। कोर्ट ने 4 लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजेन्द्र उपाध्याय व निरेन्द्र शर्मा, विक्रम सिंह ने पैरवी की।