Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल में छठवीं के छात्र फंदे पर झूला, मौत

छोला मंदिर इलाके में मंगलवार की रात छाठवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के छोटे भाई (बुआ के बेटे) ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार कॉल पर बातचीत में भैया ने कहा था अगर फेल हुआ या एग्जाम बिगड़ा तो फांसी लगा लूंगा। छात्र मंगलवार की दोपहर को परीक्षा देकर स्कूल से घर लौटा था। घटना के समय मां और पिता दोनों काम कर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई राकेश शुक्ला के मुताबिक पटेल मार्केट निवासी अंकित साहू पुत्र प्रकाश साहू (12) विद्या सागर स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था। उसके पिता कबाड़खाने में हम्माली करते हैं। जबकि मां मजदूरी करती हैं। बच्चा मां और पिता की इकलौती संतान था। घटना के समय मां-पिता दोनों काम पर गए थे। रात करीब आठ बजे पिता ने लौटने के बाद देखा की घर का मेन गेट अंदर से लॉक है।

काफी आवाजें देने पर भी गेट नहीं खुला तब पड़ोसियों और परिजनों की मदद से गेट तोड़कर घर में एंट्री की। जहां अंदर के रूम में गेट के ऊपर की जाली से दुपट्‌टे के सहारे लटके बेटे के शव को देखा और फंदा काटकर उसे उतारा इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एएसआई का कहना है कि बच्चा मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नहीं करता था। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मां-पिता ने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया है।

छोटा भाई बोला पढ़ाई में कमजोर था भाई

मृतक के फूफा सुनील प्रजापति ने बताया कि उनके सात साल के बेटे से अंकित की फोन पर बातचीत होती थी। सोमवार को छोटे भाई से अंकित ने कॉल पर बात की थी। तब उसने कहा था कि अगर वह परीक्षा में फेल हो गया या परीक्षा बिगड़ गई तो वह फांसी लगा लेगा। मंगलवार की दोपहर को 12:30 बजे वह परीक्षा देकर लौटा था। रात में पिता के घर पहुंचने पर उसकी मौत का खुलासा हुआ। उसने कभी किसी प्रकार की परेशानी का जिक्र नहीं किया।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img