Wednesday, February 11, 2026
15.1 C
Bhopal

भोपाल में छठवीं की छात्रा के साथ रेप

भोपाल के शाहपुरा में बहन के घर आई छठवीं कक्षा की 12 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। वारदात को पीड़िता की बहन की ननद के बेटे ने अंजाम दिया है। काउंसलिंग में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपी युवक की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय किशोरी कक्षा छठवीं की छात्रा है। वह बनारस की रहने वाली है और उसकी बहन की शादी इंद्रा नगर में हुई है। उसकी बहन की तबीयत खराब थी, इसलिए पीड़िता को उसके परिजनों ने बहन की देखरेख करने के लिए भेजा था।

आरंभ संस्था के सदस्य इंद्रा नगर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चियों को बैड टच से जुड़ी बातें बता रहे थे। तभी काउंसलिंग के दौरान मासूम ने अपनी साथ हुई घटना उन्हें बताई। जिसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई।

अचानक कमरे में घुसा आया था आरोपी, किया रेप

मासूम ने उन्हें बताया कि करीब 15 दिन पहले रात में जब वह कमरे में सौ रही थी, तभी उनकी बहन की नंद का बेटा नीरज आ गया। उसने मासूम को डरा धमकाकर उसके साथ रेप किया। घटना के बाद से वह डर गई थी, इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

संस्था के लोग लेकर पहुंचे थे थाने

यह खुलासा होने के बाद संस्था के लोग पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Hot this week

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

Topics

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img