Sunday, March 15, 2026
34.5 C
Bhopal

ड्रग डिलीवरी के लिए राजस्थान से इंदौर आया तस्कर

इंदौर क्राइम ब्रांच ने एमडी ड्रग के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ाए आरोपियों में से एक राजस्थान के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। जबकि दूसरा इंदौर के सदर बाजार इलाके का रहने वाला है। प्रतापगढ़ का आरोपी इंदौर में ड्रग की डिलीवरी देने आया था, लेकिन क्राइम ब्रांच टीम ने उसे पहचान कर पकड़ लिया। फिलहाल, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से लगभग 64 ग्राम एमडी ड्रग बरामद हुई है।

क्राइम ब्रांच टीम ने विशाल पुत्र दशरथ राव, निवासी प्रतापगढ़, राजस्थान और राजिक उर्फ सद्दाम पुत्र मोहम्मद सईद, निवासी जूना रिसाला, इंदौर को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि विशाल राव इंदौर में ड्रग की डिलीवरी देने आया है। इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग बरामद हुई। पूछताछ में विशाल ने बताया कि, वह यह ड्रग राजिक को डिलीवरी करने वाला था। पुलिस ने आरोपियों के पास से राजस्थान और इंदौर पासिंग की दो बाइक भी जब्त की है।

खजराना में चरस के साथ पकड़ाया आरोपी

खजराना पुलिस ने 164 ग्राम से ज्यादा चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार, सोहेल पुत्र समीर खान, निवासी बाबा की बाग को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर आदिल उर्फ मामा पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी श्रीनगर एक्सटेंशन और शरीफ़ शेख़ उर्फ बच्चा पुत्र शकूर शैख़ निवासी देवास को पकड़ा है। आरोपी सोहेल आईपीपीएस स्कूल के पास सर्विस रोड पर सिगरेट पी रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर कपड़ों के अंदर से चरस बरामद हुई। उसने बताया कि वह आदिल ओर उसके साथी को चरस देने आया था।

Hot this week

भोपाल: शादी का झांसा देकर 10 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में मानवता को शर्मसार...

शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

​इंदौर। शहर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक...

पुलिसकर्मी द्वारा महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, जांच शुरू

विदिशा। जिले के मुरवास थाना क्षेत्र में खाकी एक...

भोपाल: बीटेक छात्र ने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर दी जान

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में शनिवार तड़के...

Topics

टायर बदलने में उलझा रहा व्यापारी, कार से 17 लाख पार

​जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45...

नागौद के कद्दावर नेता यादवेंद्र सिंह का निधन, सरपंच से विधायक तक का रहा सफर

​सतना/भोपाल: विंध्य क्षेत्र के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और नागौद के...

बेटी से छेड़छाड़ करने वाले कलयुगी पिता को 7 साल की जेल

​भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img