Saturday, October 10, 2026
33.8 C
Bhopal

भोपाल में पुलिस कस्टडी से भागा चोर गिरफ्तार

9 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस की हिरासत से भागे शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल के लिए जेपी अस्पताल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान वह हथकड़ी खिसकाकर मौके से भाग निकला था।

एसआई संजीव धाकड़ ने बताया कि, कोहेफिजा इलाके में 400 ग्राम चांदी चोरी के एक आपराधिक प्रकरण में पुलिस ने विदिशा के शातिर चोर जयंत लोधी को पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल कराने के लिए 9 जनवरी को जेपी अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खिसकाकर फरार हो गया था। हिरासत से फरार होने का मामला हबीबगंज थाने में दर्ज किया गया था।

कट्टा, कारतूस के साथ पकड़ा गया आरोपी

इधर कोहेफिजा पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि ईसाई कब्रिस्तान के पास एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा हुआ है। उसके पास कारतूस व कट्टा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस मिले।

चोरी की बाइक से घूम रहा था

वह एक बाइक लेकर खड़ा था, यह बाइक भी चोरी की थी। जो रानी कमलापति स्टेशन के पास से चुराई गई थी। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जयंत लोधी बताया। आगे की जांच में पता चला कि वह भोपाल के साथ ही सीहोर, राजगढ़ तथा रायसेन में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर फरारी के दौरान उसे कट्टा देने वाले शख्स का भी पता लगा रही है।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img