Tuesday, April 7, 2026
32.1 C
Bhopal

सोहेल ने राहुल बन युवती को प्रेम जाल में फांसा

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके से लोगों ने एक युवक को पकड़ा है। युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर और नाम बदलकर एक युवती से दोस्ती की। फिर उसके साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं मंदिर में जाकर मांग भी भर दी और शादी हो जाने का भरोसा दिलाया। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती की थी। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया गया। जहां पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि कटारा हिल्स थाने में एक मुस्लिम युवक पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम युवक सोहेल खान ने अपना धर्म छुपाकर हिंदू युवती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद लड़की से मीठी-मीठी बातें करके उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। एक दिन सोहेल खान से बने राहुल ने लड़की से कहा कि चलो दोस्त के घर घुमाकर लाता हूं। मगर, शख्स एक जगह ले गया युवती को और उसके साथ गलत काम किया।

जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था

पीड़िता द्वारा आरोपी की करतूतों का विरोध करने पर आरोपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द उससे शादी कर लेगा। जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे एक मंदिर ले गया। वहां लड़की की मांग भर दी। शंका होने पर लोगों ने मंदिर के बाहर ही आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपी दसवीं फेल है और प्राइवेट नौकरी करता है।

एक महीने पहले संपर्क में आए थे

इस मामले में एडिशनल डीसीपी महावीर सिंह मुजाल्दे का कहना है कि एक महीने पहले दोनों की दोस्ती हुई थी और उस समय उसने अपना नाम राहुल शर्मा बताया था। मंदिर के बाहर पकड़े जाने के बाद खबर फैली तो पता चला कि वह राहुल शर्मा नहीं बल्कि सोहेल खान है। हमने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

Topics

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...

एमपी में ईंधन का संकट नहीं: रोज बुक हो रहे 2.20 लाख सिलेंडर, कालाबाजारी पर सख्ती

​भोपाल। मध्य प्रदेश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति...

भोपाल के 35 इलाकों में कल गुल रहेगी बिजली

भोपाल। शहर के करीब 35 रिहायशी इलाकों में मंगलवार...

जमीनी विवाद में महिला की गरिमा से खिलवाड़, 3 महिलाओं समेत 5 पर केस दर्ज

​धामनोद (धार)। जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में रविवार...

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img