Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Bhopal

एक नवजात को आधी रात में किसी ने कचरे में फेंक दिया

इंदौर में एक नवजात को आधी रात में किसी ने कचरे में फेंक दिया। उसी दौरान एक रहवासी महिला की नींद खुली। उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो घर से कुछ दूर गई। वहां गाजर घास में एक नवजात कांपते हुए रो रही थी।

महिला ने तत्काल उसे उठाया और अपने घर ले आई। यहां उसने उससे लिपटी गंदगी साफ की और दूध पिलाकर संभालती रही। सुबह जब पति-पत्नी बच्ची को थाने में सौंपने जाने लगे तो परिवार की दोनों बेटियां रुआंसी हो गईं। उन्होंने कहा- यह हमारी छोटी बहन है, इसे पुलिस को मत दीजिए।

मामला शिवकंठ नगर का है। यहां रहने वाले घनश्याम परमार एक कंपनी में चौकीदारी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रुकमा घर के बाहर चाय-बिस्किट की दुकान चलाती हैं। रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे खटर-पटर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली तो वह बाहर निकलीं। उन्हें लगा कि कहीं बाहर कोई सामान तो चोरी नहीं कर रहा है। जब कुछ नहीं दिखा तो वह घर के अंदर लौटने लगीं। तभी अचानक उन्हें एक छोटे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी और वह चौंक गईं।

नजर न लगे इसलिए लगाया काजल का टीका

रुकमा घर से कुछ कदम दूर उस ओर गई, जहां बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। वहां गाजर घास और कचरे के बीच से आवाज सुनाई दी। वह तुरंत घर लौटी और मोबाइल लेकर वापस गईं। मोबाइल की टॉर्च की रोशनी डाली तो चौंक गई। वहां एक नवजात रो रही थी। उसे डर लगा कि कहीं कुत्ते या कोई और जानवर हमला न कर दे, इसलिए उसने तुरंत बच्चे को उठाया और घर ले आई। फिर उसे साफ कर दूध पिलाया। बच्ची को नजर न लगे, इसलिए तैयार कर उसके माथे पर काला टीका भी लगाया।

सुबह दंपती ने थाने में सौंपी बच्ची, पुलिस ने भेजा अस्पताल

सोमवार सुबह दंपती बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत फिलहाल ठीक है। उसे अभी पीआईसीयू में ही रखा गया है। खास बात यह है कि दंपती की दोनों बच्चियां अब काफी उदास हो गईं। वे बार-बार माता-पिता से यही कह रही हैं कि आप लोग उसका ध्यान रखना।

आसपास के मैटरनिटी अस्पतालों से जानकारी जुटाई जाएगी

नवजात बच्ची को जिस जगह फेंका गया, वह बस्ती क्षेत्र है, इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दंपती के बयान भी लिए गए हैं। बड़ा सवाल यह है कि आधी रात को किसी ने बच्ची को कचरे में क्यों फेंका। इसे लेकर रहवासियों में भी यही चर्चा है कि कौन निर्दयी मां या उससे जुड़ा कोई नन्हीं जान को यहां छोड़ गया। पुलिस को शंका है कि यह मामला अवैध संतान से जुड़ा हो सकता है। इसी कारण आसपास के मैटरनिटी अस्पतालों से हाल ही में हुई डिलीवरी की जानकारी जुटाई जाएगी।

दंपती की सराहना

पूरे मामले में घनश्याम-रुकमा परमार की भूमिका काफी सराहनीय रही। इसे लेकर पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने दोनों की प्रशंसा की है। दंपती का कहना है कि बस बच्ची सलामत रहे और उसे अच्छा परिवार मिले, यही उनकी ईश्वर से प्रार्थना है।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img