Thursday, February 19, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के मुरली नगर इलाके में जानवर के प्रति क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने महज इसलिए एक बेजुबान स्ट्रीट डॉग को डंडों और लात-घूंसे से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि वह उसका पालतू कुत्ता देखकर भौंक रहा था। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी रोज की तरह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकला था। उसी दौरान गली में रहने वाला एक स्ट्रीट डॉग, जो अक्सर अन्य कुत्तों की सामान्य प्रवृत्ति के अनुसार भौंकता था, पालतू कुत्ते को देखकर भौंकने लगा। बस इसी बात से नाराज होकर आरोपी मुजमिल ने गुस्से में आकर उस बेजुबान जानवर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। वह उसे तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। जब स्थानीय लोगों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। महिलाओं द्वारा विरोध जताने पर आरोपी ने उनके साथ अभद्र भाषा में व्यवहार किया।

Hot this week

निशातपुरा: पोर्च में खड़ी नई स्कॉर्पियो चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज करने में लगाए 4 दिन

भोपाल | राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में चोरों...

मां के बॉयफ्रेंड ने किया बेटी से रेप

भोपाल | राजधानी के पिपलानी इलाके से रिश्तों को...

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

Topics

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img