Tuesday, April 7, 2026
26.1 C
Bhopal

चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्ती

राजधानी में चाइनीज मांझे के खिलाफ भोपाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में अयोध्यनगर थाना क्षेत्र में 2 दुकानदारों के खिलाफ चाइनीज मांझा बेचने पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पिपलानी थाना क्षेत्र में भी दो दुकानदार संकेत जैन व संजय जैन और चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वाले दो नाबालिग बच्चों पर केस दर्ज किया गया है।

हाल ही में हुई घटनाओं के बाद भोपाल पुलिस इलाकों की दुकानों में चाइनीज मांझे को लेकर जांच कर रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। जो थाना क्षेत्र की दुकानों की तलाशी लेती है।

अयोध्यानगर…दुकान पर बिकता मिला चाइनीज मांझा

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दो दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अयोध्यानगर एफ सेक्टर के संतोष जैन किराने की जनरल स्टोर चलाते हैं। साथ ही दुकान पर चाइनीज मांझा भी रखते थे। मंगलवार को राउंड के दौरान पुलिस ने उनकी दुकान पर चाइनीज मांझा बिकता पाया। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं, नरेला जोड़ स्थित जीतेंद्र गौतम भी दुकान का संचालन करते हैं। उनकी दुकान पर भी पुलिस की टीम को चाइनीज मांझा मिला।

पिपलानी थाना पुलिस ने दो नाबालिग बच्चों पर चाइनीज मांझा से पतंग उड़ाने का मामला दर्ज किया है। परिजनों को भी थाने बुलाया गया है। वहीं इलाके दो दुकानदारों पर भी केस दर्ज किया गया है।

चाइनीज मांझा खुरदुरा होता है : अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि चाइनीज मांझे की पहचान उसके खुरदुरे पन से लगाई जाती है। उसके खुरदुरे होने के कारण ही वो उससे कट लगता है। उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझे में कांच और नाइलोन जैसे केमिकल का उपयोग किया जाता है। जिससे वो शार्प हो जाता है। ऐसे में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कट लग जाता है। वहीं, आम मांझा धागे का बना होता है। इससे कोई नुकसान नहीं होता है।

Hot this week

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

भोपाल: पहचान छिपाकर छात्रा से ज्यादती, डेढ़ साल तक ‘आशीष’ बनकर किया यौन शोषण

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में लव जिहाद...

Topics

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...

भोपाल: लहारपुर ब्रिज पर दरिंदगी, चलती कार से फेंकी गई बुजुर्ग महिला

​राजधानी में सनसनी: सीने में धंसी मिलीं स्टेप्लर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img