Saturday, April 11, 2026
35.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में पढ़ाई करने आई एक छात्रा के साथ धोखे और ज्यादती का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बैतूल की रहने वाली 25 वर्षीय पीड़िता को उसके दोस्त ने शादी का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया और अब वादे से मुकर गया।

दोस्ती के नाम पर दिया धोखा

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता साल 2023 में पढ़ाई के सिलसिले में बैतूल से भोपाल आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात हिमांशु अहिरवार नाम के युवक से हुई। हिमांशु ने पहले उससे दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी का भरोसा दिलाकर उसे मालीखेड़ी स्थित अपने घर ले गया, जहाँ उसने पहली बार दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार पीड़िता का शोषण करता रहा।

शादी से इनकार के बाद FIR

​हाल ही में जब छात्रा ने हिमांशु पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने गृह जिले बैतूल जाकर शिकायत दर्ज कराई। चूंकि घटना भोपाल की थी, इसलिए वहां से केस डायरी छोला मंदिर थाने भेजी गई।

पुलिस का पक्ष: “जीरो पर मामला दर्ज होने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

Hot this week

परवलिया में सड़क किनारे मिला किसान का शव

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना इलाके में शनिवार सुबह...

अस्पताल के गेट पर बिछा ‘मौत का जाल’, इधर गिर रहे लोग, उधर हो रहा इलाज

गोविंदपुरा स्थित सिविल डिस्पेंसरी के ठीक सामने सड़क पर...

होटल में बासी सब्जी का विरोध करने पर वकील से मारपीट, थाने का घेराव

​ ​भोपाल। राजधानी के हबीबगंज इलाके में शुक्रवार शाम उस...

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img