Thursday, March 12, 2026
22.9 C
Bhopal

पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या

भोपाल ग्रामीण के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम परेवाखेड़ा में शनिवार रात युवक ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। उसकी पत्नी मासूम बेटी को लेकर अज्ञात स्थान पर चली गई है। काफी तलाश करने पर भी दोनों का कुछ पता नहीं चल सका। इसी के चलते युवक डिप्रेशन में था, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम परेवाखेड़ा निवासी अमान सिंह मीना (38) प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। अमान सिंह को शराब पीने की लत थी, जिसके चलते आए दिन पत्नी से विवाद होता रहता था।

करवा चौथ के दिन छोड़ गई थी पत्नी

20 अक्टूबर करवा चौथ के दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। उसी रोज देर रात पत्नी ढाई साल की बेटी को लेकर कहीं चली गई थी। उसके बाद से पत्नी व बेटी का कहीं पता नहीं चल रहा था।

दो बेटियों के साथ रह रहा था अमान सिंह

एएसआई शेर सिंह ने बताया कि

अमान सिंह विगत 1 नवंबर की रात अपनी पांच साल की बेटी के साथ सोया था, दूसरी 8 साल की बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। 2 नवंबर की सुबह पांच साल की बेटी ने पिता अमान सिंह को फंदे पर लटके देखा। दोनों बच्चियों ने पड़ोसियों को घटना की सूचना दी थी, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए भेज दिया था।

Hot this week

भोपाल: अमरूद तोड़ते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक...

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

शादीशुदा महिला से था दूल्हे का चक्कर, दुल्हन ने ऐन मौके पर बारात लोटाई

ग्वालियर। शहर के कंपू स्थित एक मैरिज गार्डन में...

Topics

मायके गई थी पत्नी, पीछे से पति ने लगा ली फांसी; जांच में जुटी कमला नगर पुलिस

भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा...

मंगेतर के साथ रेप के आरोप में जमानत मिलने के बाद युवक ने फसी लगाई

भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में एक युवक...

भोपाल: माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर का छापा

​भोपाल। राजधानी में बुधवार की सुबह आयकर विभाग (IT)...

IAS अधिकारी के फार्म हाउस पर चल रहा था जुआ, पुलिस की दबिश में 18 गिरफ्तार

​महू/इंदौर। मानपुर थाना पुलिस ने बुधवार तड़के ग्राम अवलीपुरा...

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

​इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img