Friday, August 14, 2026
23.1 C
Bhopal

एआई ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 2.10 लाख की ठगी

इंदौर। शहर में साइबर ठगों ने अब आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) को हथियार बनाकर ठगी शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहने वाले एक निजी कंपनी के कर्मचारी को ‘एआई ट्रेडिंग बॉट’ से मुनाफे का लालच देकर 2.10 लाख रुपये की चपत लगा दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, कुंदन नगर निवासी संजय बनवार (38) को बदमाशों ने टेलीग्राम पर ‘SAXOGROWTH INVESTMENT’ नामक ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप एडमिन ने दावा किया कि उनका एआई सिस्टम इंटरनेशनल मार्केट में 100% सटीक ट्रेडिंग करता है। भरोसे के लिए ग्रुप में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट भी दिखाए गए।

झांसे में लेकर कराए कई ट्रांसफर

ठगों ने संजय से बाइनेंस (Binance) और कू-कॉइन (Ku-Coin) जैसे एप पर अकाउंट बनवाया और डॉलर खरीदने के नाम पर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 2,10,200 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब संजय के डिजिटल वॉलेट में मुनाफा दिखने लगा और उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की, तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। संपर्क करने पर आरोपियों ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने ई-एफआइआर दर्ज कराई है।

Hot this week

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...

Topics

हमीदिया अस्पताल से भागा कैदी, 4 घंटे में गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल का एक विचाराधीन कैदी गुरुवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img