Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

बीजेपी नेता का बेटा दुष्कर्म और धर्मांतरण के आरोप में फंसा, मोबाइल में मिले कई युवतियों के वीडियो

​इंदौर। शहर के महिला थाने में डिजिटल मार्केटिंग से जुड़ी एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने बुढानिया निवासी फरहान पिता शफुद्दीन शेख के खिलाफ दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी फरहान, हातोद क्षेत्र के बीजेपी सरपंच और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी का बेटा है और शहर में एक कैफे संचालित करता है।

​कमिश्नर से गुहार के बाद एक्शन

​पीड़िता ने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे, जिसके आधार पर गिरफ्तारी व आगे की वैधानिक कार्रवाई होगी।

​कैफे की आड़ में ‘गंदा खेल’

​जांच में सामने आया है कि फरहान अपने कैफे की आड़ में युवतियों से संपर्क बढ़ाकर उनका शोषण करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के मोबाइल से कई युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पूर्व में भी हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी का डेटा पुलिस को सौंपा था, लेकिन तब कड़ी कार्रवाई नहीं होने से उसके हौसले बुलंद हो गए।

​पुराना है विवादों से नाता

​यह पहली बार नहीं है जब फरहान विवादों में है:

  • ​रीवा की युवती का मामला: इससे पहले रीवा की एक युवती ने भी उस पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, लेकिन बाद में बयान बदल लिए थे।
  • ​जादू-टोने के आरोप: आरोपी पर तांत्रिक क्रियाएं और जादू-टोना करने के भी आरोप लग चुके हैं, जिसके वीडियो और रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img