Wednesday, February 11, 2026
18.4 C
Bhopal

भाजपा के दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़े

इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में शुक्रवार रात को दो भाजपा नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठियां चली और पत्थरबाजी भी हुई। इस बवाल के दौरान कुछ गाड़ियां टूट-फूट गई। इसके वीडियो भी सामने आए हैं।

विवाद की शुरुआत होर्डिंग लगाने के दौरान हुई। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नितेश चौहान के यहां भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ से जुडे़ कुछ लोगों ने हमला कर दिया।विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इधर, दोनों पक्ष एक-दूसरे की शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

रास्ते से हटने को कहा तो बनी विवाद की स्थिति छत्रीपुरा इलाके के बियाबानी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नितेश चौहान निजी प्रोग्राम को लेकर होर्डिंग लगा रहे थे। इस दौरान वहां से विक्की बैस नाम के युवक का निकलना हुआ। इसी समय यहां से एक ट्रक भी निकल रहा था। जिसके कारण विक्की को निकलने की जगह नहीं मिली। इस पर उसने नितेश और उसके साथियों को रास्ते से हटने के लिए कहा था।

इस दौरान दोनों की कहासुनी हो गई। नितेश के साथी ने विक्की को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विक्की के समर्थक इकट्‌ठा होकर नितेश के यहां पहुंचे और मारपीट करने लगे।

जमकर हुई पत्थरबाजी, लाठियां भी चली

इस दौरान दोनों के समर्थक सड़क पर इकट्‌ठा हो गए। लाठियां लेकर एक-दूसरे को मारने लगे। मौके पर सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। भीड़ ने भागने के दौरान गंगा पांडे के घर और होटल के यहां पत्थर फेंके गए। जिसमें उनके यहां बाहर खड़ी गाड़ियों के कांच फूट गए।

नितेश चौहान युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे के समर्थक हैं। वहीं विक्की और उससे जुडे़ लोग एकलव्य गौड़ से जुडे़ हैं, जो भाजपा विधायक मालिनी गौड़ का बेटा है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img