Monday, February 16, 2026
28.1 C
Bhopal

500 वर्ष प्राचीन जैन मंदिर में हुई चोरी का बासौदा देहात पुलिस ने किया पर्दाफाश

“मशरुका बरामदगी पर पुलिस अधीक्षक ने ₹10,000 नकद ईनाम की घोषणा की”

चांदी के 35 छत्र सहित 4 लाख रुपये का मशरुका बरामद

दिनांक 11/05/2025 की रात्रि में श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, गांधी चौक, बासौदा में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के 30 एवं पीतल के 5 छत्र चोरी कर लिए गए थे। दिनांक 12/05/2025 को मंदिर अध्यक्ष श्री रमेश चंद जैन द्वारा थाना देहात बासौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले में अपराध क्रमांक 136/25, धारा 331(4), 305(d) BNS 2023 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे व एसडीओपी श्री मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देहात बासौदा निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी:
नीलेश राजपूत पिता: प्रताप राजपूत,उम्र: 40 वर्ष, निवासी: ग्राम औरिया, थाना जेसी नगर, जिला सागर (म.प्र.)

बरामद मशरुका:
👉एक काले रंग का बैग
👉चांदी के 30 छोटे-बड़े छत्र
👉पीतल के 5 छत्र
👉कुल अनुमानित कीमत: रु. 4,00,000/-

घटना में प्रयुक्त उपकरण:
👉एक लोहे की रॉड (नकबजनी में प्रयुक्त)

आपराधिक पृष्ठभूमि:
आरोपी के विरुद्ध सागर, विदिशा, भोपाल, दमोह, रायसेन, इटारसी (नर्मदापुरम) एवं अन्य स्थानों में जैन मंदिरों में चोरी, अवैध शराब विक्रय सहित कुल 39 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी पूर्व में भी न्यायालय द्वारा दंडित किया जा चुका है एवं जेल जा चुका है।

ईनाम उदघोषणा:
पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं मशरुका की बरामदगी हेतु ₹10,000/- नकद ईनाम की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय भूमिका:
निरीक्षक आशुतोष सिंह, उनि ऋतुराज सिंह (थाना प्रभारी पथरिया), उनि गौरव वाजपेई (थाना प्रभारी पठारी),सउनि केशरी प्रसाद शर्मा, प्रआर अजय गर्ग, प्रआर दिलीप शर्मा, प्रआर वीरेन्द्र लोधी, आर. रामनिवास मीणा, आर. सचिन जाट, आर. यशपाल निगम, आर. प्रयाग, आर. सुरजीत जाट, आर. भूपेन्द्र शर्मा, आर. शुभम गौतम, आर. ऋषभ, आर. फूलसिंह, आर. सौरभ श्रीवास्तव, आर. प्रमेन्द्र नामदेव (थाना देहात बासौदा) एवं आर. शिवा शर्मा (एसडीओपी कार्यालय बासौदा)।

Hot this week

ई-रिक्शा में फिर ‘जेवर चोरी’, दंपती की सूझबूझ से पकड़ा गया संदिग्ध रिक्शा

​ग्वालियर: शहर में ई-रिक्शा में सफर करना अब सुरक्षित...

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

Topics

भरोसे का कत्ल, मैनेजर ने कंपनी को लगाया 25 लाख का चूना

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और...

शादी समारोह से लौट रहे बस चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

​भोपाल | राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img