आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

लो-फ्लोर बस ने दंपति को टक्कर मारी:महिला की मौत, पति का अस्पताल में चल रहा इलाज

शाहपुरा इलाके में स्थित बंसल अस्पताल के पास बाइक सवार दंपति को लो-फ्लोर बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसके पति का उपचार जारी है। दोनों रिश्तेदार के घर गमी में शामिल होने जा रहे थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को शव को पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

जानकारी के मुताबिक अंजली कोगे (20) पत्नी विजय कोगे निवासी बागसेवनिया गृष्णा मार्किट गृहिणी थी। उसके पति स्कूल बस के चालक हैं। दोनों के करीबी रिश्तेदार के मासूम बच्चे का निधन हो गया था। गमी में शामिल हाने के लिए शनिवार की शाम को दोनों बाइक पर सवार होकर कोलार स्थित रिश्तेदार के घर जा रहे थे।

तभी बंसल अस्पताल के पास उनकी बाइक को लो-फ्लोर बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल दंपति को अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि उसके पति का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770