Wednesday, April 1, 2026
34.1 C
Bhopal

डॉक्टर से 1 करोड़ 72 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने डॉक्टर सुभाष सोनकेसरिया से 1 करोड़ 72 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. सुभाष ने मामले में राकेश सुमन के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर डाॅक्टर से रुपए वसूले थे।

एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले आरोपी राकेश पुत्र विजय कुमार सुमन निवासी सिगांपुर ग्रीन व्यू प्रीमियम एनेक्स लसुड़िया मूलरूप से चंदेरी अशोकनगर का रहने वाला है। उसने डॉक्टर से पत्नी जया और अन्य दो रिश्तेदार महिलाओं की नौकरी लगवाने के नाम पर 1 करोड़ 72 लाख 62 हजार से अधिक की ठगी की थी। राकेश सुमन 9 वीं तक पढ़ा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह पहले पुरातत्व विभाग भोपाल में स्मारक परिचर के पद पर पदस्थ थे। राकेश को पुरात्तव विभाग के कागजातों की पहचान थी। वह डॉक्टर सुभाष से मिला तो इंडेक्स मेडिकल काॅलेज इंदौर में ड्राइवरी करता था। उसने बताया कि उसकी यहां अच्छी पहचान है। पुरातत्व विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर डॉक्टर सुभाष को ठग लिया।

इन आरोपियों की तलाश

क्राइम ब्रांच को इस मामले में सुभाष की महिला साथी रत्ना तिवारी,सीमा तिवारी और उमिला तिवारी की तलाश है। जो खुद को रेलवे में अफसर बताकर डॉक्टर सुभाष से मिली थी। इनके साथ डीके सिंह और लाल बहादुर सक्सेना और मनोज कुर्मी भी मिले। इन सब के पास फर्जी नियुक्ति पत्र,फर्जी आईडी और प्रमोशन आर्डर थे। क्राइम ब्रांच के अफसर अब इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: चाय कारोबारी की हत्या के आरोपी आसिफ ‘बम’ का शॉर्ट एनकाउंटर, शहर में तनाव

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में चाय कारोबारी...

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

1.5 लाख की रिश्वत लेते CGST के असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार, CBI की बड़ी कार्रवाई

​रतलाम। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की भोपाल टीम ने...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

Topics

फर्जी कागजातों पर बेचा फ्लैट, 29 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

भोपाल के 40 इलाकों में कल घंटों गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 40 रहवासी इलाकों में बुधवार...

भोपाल: कोहेफिजा में मार्बल घिसाई के दौरान मजदूर की करंट लगने से मौत

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में मंगलवार दोपहर...

किन्नरों का आतंक, घर में घुसकर अभद्रता और वसूली के आरोप

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में किन्नरों द्वारा...

भोपाल: रंभा नगर में ‘घूरने’ पर विवाद, युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img