Thursday, February 12, 2026
17.1 C
Bhopal

भाजपा नेता ने कान पकड़कर माफी मांगी

इंदौर के खजराना इलाके में शादी समारोह के दौरान लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायर करने वाले क्षेत्रीय बीजेपी नेता पृथ्वीसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने में माफी मंगवाई।

कान पकड़कर वीडियो रिकॉर्ड कराया गया और बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है।

एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि सूरज नगर निवासी पृथ्वीसिंह पुत्र कुंवर सिंह को रविवार रात हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि आगे से वह ऐसा अपराध नहीं करेगा।

पुलिस ने उसका वीडियो बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा, हालांकि पुलिस अफसरों ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने से इनकार किया है।

पहले एफआईआर से बचती दिखी पुलिस पुलिस शुरुआत में कार्रवाई को लेकर संशय में थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर संतोष सिंह की सख्ती के बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे थाने ले जाया गया।

शनिवार को सामने आया था वीडियो बताया गया कि आरक्षक प्रदीप सूर्यवंशी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। उन्हें ड्यूटी के दौरान वायरल वीडियो मिला, जिसमें बारात के दौरान एक व्यक्ति हर्ष फायर करता दिखा। जांच में उसकी पहचान पृथ्वी सिंह के रूप में हुई, जो करणी सेना और विधायक महेंद्र हार्डिया के करीबी बताए जाते हैं।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img