Wednesday, April 8, 2026
30.1 C
Bhopal

प्रेमिका को मिलने पहुंचे युवक का शव मिला

खंडवा के ग्राम पामाखेड़ी में सोमवार को एक खेत के कुएं में इंदौर निवासी युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक चार दिन से लापता था। परिजनों ने लोकेशन ट्रेस कराई तो आखिरी लोकेशन खंडवा के नर्मदानगर क्षेत्र में मिली थी। परिजन गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे और अब कुएं में शव मिला है।

मृतक की पहचान इंदौर के डबल चौकी क्षेत्र निवासी दीपक मानकर (22) के रूप में हुई। शव पर चोट के निशान मिले हैं। परिजन का आरोप है कि दीपक की प्रेमिका के घरवालों ने साजिश के तहत उसे बुलाकर हत्या की।

प्रेमिका के घर चप्पल, 300 मीटर दूर शव मिला दीपक का शव जिस कुएं में मिला, वहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर उसकी प्रेमिका का घर है। पुलिस ने जब लड़की के घर तलाशी ली तो दीपक की चप्पल वहीं मिली। लड़की ने पुलिस को बताया वह बिना बताए मेरे घर आ गया था।

मैं किसी और से बात कर रही थी, उसने सुन लिया और मोबाइल छीनने लगा। मैंने मम्मी-पापा को आवाज दी, वे आ गए तो दीपक खेतों की तरफ भाग गया। रात थी, शायद कुएं में गिर गया होगा।

पीथमपुर में मुलाकात, तीन महीने लिव-इन में रहे दीपक के दोस्त विकास प्रजापत ने बताया कि दीपक की उस लड़की से पीथमपुर में फैक्ट्री में काम करते वक्त मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच प्यार हुआ और वे तीन महीने तक लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे। बाद में लड़की गांव लौट आई थी, लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी थी।कुछ दिन पहले लड़की ने ही दीपक को मिलने के लिए बुलाया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा राज

नर्मदानगर थाना टीआई विकास खिंची ने बताया कि युवक 9 अक्टूबर से लापता था। सोमवार को पामाखेड़ी के कुएं में शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुनासा अस्पताल भेजा गया है।उन्होंने कहा, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मंगलवार को पैनल पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत हादसा थी या हत्या।

Hot this week

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

नारायण साईं और पत्नी जानकी का तलाक, कोर्ट ने लगाया 2 करोड़ का हर्जाना

इंदौर की फैमिली कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

रायसेन-विदिशा से तस्करी कर लाई जा रही 10 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने अवैध...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

Topics

नकली सोने पर बैंक से लिया 13 लाख का लोन, जबलपुर EOW ने ज्वेलर्स सहित 4 पर कसा शिकंजा

​जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र...

CAPT भोपाल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, देश भर के अधिकारी हुए शामिल

​भोपाल | केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण संस्थान (CAPT) में आयोजित...

भोपाल: कल 50 इलाकों में 6 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

​भोपाल। राजधानी के करीब 50 प्रमुख इलाकों में बुधवार...

भोपाल: शराब दुकान को लेकर खूनी संघर्ष, तलवारें चलीं; 10 घायल

​भोपाल। राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र स्थित विजयनगर में...

राजभवन के सामने पाइप लाइन फटी, धंसी सड़क; टला बड़ा हादसा

​भोपाल। राजधानी के अति-सुरक्षित क्षेत्र लोक भवन (राज भवन)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img