Thursday, October 15, 2026
29.5 C
Bhopal

किसान से पुलिसकर्मी बनकर की ठगी

इंदौर के गांधी नगर में एक किसान के साथ ठगी की वारदात हो गई। बदमाशों ने पुलिसकर्मी बनकर वारदात को अंजाम दिया है। वे खुद को क्राइम ब्रांच में पदस्थ होना बता रहे थे।

किसान से सोने की अंगूठी, चैन ओर नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आसपास के फुटेज तलाश रही है।

बता दें, एक दिन पहले ही क्राइम ब्रांच ने द्वारकापुरी के युवक से घर में घूसकर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बन वारदात करने वाले आरोपियोंं को पकड़ा था।

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे किसान गांधी नगर पुलिस ने मनोहर गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मनोहर किसान हैं और वे रविवार सुबह खेड़ापति हनुमान मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे थे।

जब वह मंदिर से बाहर आए तो बाइक पर एक हेलमेट पहने व्यक्ति आया। उसने चेकिंग करने की बात कही। उसी समय एक अन्य व्यक्ति आया। हेलमेट पहने व्यक्ति ने उसकी जेब से रूमाल और कुछ पैसे निकाले ओर पेंट व शर्ट की जेब चेक करते हुए उसे रुमाल में बांधकर वापस दे दिए।

फिर हेलमेट पहने व्यक्ति ने कहा कि वह क्राइम ब्रांच से है। एक आईडी बताते हुए जेब में रख ली। इसके बाद आगे वारदात होने की बात कहते हुए हाथ की उंगलियों से एक अंगूठी उतरवाई। गले की चेन और पर्स के रुपए निकालकर एक रुमाल में बांधा और कुछ देर बाद पेंट की पॉकेट में अपने हाथ से रख दिए। कुछ देर बाद दोनों धीरे से निकल गए।

इसके बाद हेलमेट सवार युवक अपने एक अन्य साथी के साथ वहां से चले गया। किसान मनोहर गुप्ता वहां से अपने एक परिचित साथी के मेडिकल पर मारुति नगर एक्टिवा से पहुंचे। यहां रूमाल चेक किया तो उसके अंदर सिर्फ 400 रुपए रखे हुए थे।

वही एक खाली थैली थी। जिसमें अंगूठी और सोने की चेन नहीं थी। बाद में मनोहर गुप्ता अपने साथी को लेकर गांधी नगर थाने पहुंचे और नकली क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस अब रूट मैप से आरोपियों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

मिसरोद टीआई निलंबित: ‘जय जोहार’ पर अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज का मामला, कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

Topics

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: DRI ने आईएसबीटी से पकड़ी महिला, ₹2.08 करोड़ की मेथामफेटामाइन ड्रग्स जब्त

​भोपाल: डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की भोपाल यूनिट ने...

ऑटो चालक से मारपीट कर पर्स और वाहन लूटा, हिस्ट्रीशीटर पर केस दर्ज

​भोपाल: कटारा हिल्स इलाके में बुधवार सुबह बेखौफ बदमाशों ने...

नौवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर लगाई फांसी, घर के काम को लेकर बड़ी बहन से हुआ था विवाद

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात नौवीं कक्षा...

लोकायुक्त के शिकंजे में फंसे प्रभारी डिप्टी रेंजर, 3 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

​छिंदवाड़ा: जिले के बिछुआ में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img