Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

शादी के दो दिन बाद भागने लगी दुल्हन

उज्जैन में एक युवक को दो दिन बाद ही अपनी दुल्हन को पुलिस के हवाले करना पड़ा। युवक का आरोप है कि शादी के लिए उससे 1 लाख 91 हजार रुपए लिए गए। दुल्हन ने न उसे अपनाया और न ही पत्नी की तरह व्यवहार किया।

दो दिन तक दूरी बनाकर रखी। तीसरे दिन घर से भागने की कोशिश कर रही थी। परिवार को शक हुआ तो उस पर नजर रखी। गुरुवार को इंदौर से दो महिलाएं दुल्हन को लेने आईं तो पति ने उसके परिजनों को कमरे में बंद कर पुलिस बुला ली।

दुल्हन को लेने आई महिला ने खुद को इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बताकर धमकी दी। महिला ने कहा कि गोलू शुक्ला का नाम सुना है? वो मेरा रिश्तेदार है, पावर अपनी जेब में रखना। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच कर रही है।

युवक को इंदौर की युवती आई थी पसंद

बिछड़ोद गांव के 35 साल के ड्राइवर संजय बैरागी की शादी नहीं हो पा रही थी। उसके मौसा ने इंदौर की लड़की से शादी कराने की बात कही थी। संजय अपने परिवार के साथ बड़वाह गया, जहां उसे दो लड़कियां दिखाई गईं। उसे इंदौर के लक्ष्मणपुरा में रहने वाली भावना मराठे पसंद आई। भावना ने वीडियो कॉल पर संजय का घर देखा और शादी के लिए हां कर दी।

दुल्हन को लेने आई महिला ने इंदौर विधायक गोलू शुक्ला को लेकर धमकी दी।

पहले मांगे ₹11 हजार, फिर शादी के दिन ₹1.80 लाख शादी तय होते ही भावना के परिवार वालों ने गाड़ी से आने के नाम पर संजय से ₹11 हजार ऑनलाइन मंगवाए। 16 जून को भावना तीन लोगों के साथ गांव आई। संजय का कहना है कि शादी के दिन ₹1.80 लाख नकद लिए गए, जिसका वीडियो भी बनाया गया। एक शपथ पत्र बनवाया गया, जिसमें 6 महीने पहले की तारीख डाली गई। इसके बाद गांव के मंदिर में शादी करवा दी गई।

शादी के बाद दुल्हन ने पति से दूरी बना ली शादी की पहली रात भावना ने संजय से कहा कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही है, इसलिए पास न आएं। अगले दिन 17 जून को उसने पीरियड का बहाना बनाकर फिर दूरी बनाए रखी। परिवार को शक हुआ तो उन्होंने नजर रखनी शुरू की।

फोन कॉल से खुली पोल, कहा- मेरा दम घुट रहा है 18 जून की रात भावना ने किसी महिला को फोन कर कहा कि मेरा यहां दम घुट रहा है, मुझे यहां से ले जाओ। महिला ने जवाब दिया- लड़की को इंदौर छोड़ दो। परिवार को यकीन हो गया कि दुल्हन भागने की तैयारी में है। अगली सुबह दो महिलाएं इंदौर से आईं और भावना को लेकर जाने लगीं। संजय और परिवार ने उन्हें रोका। घट्टिया पुलिस तीनों को थाने ले गई।

Hot this week

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

Topics

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...

ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर हंगामा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने रोका काम

​भोपाल। राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img