Saturday, April 11, 2026
28.3 C
Bhopal

शादी करके 17 दिन रही दुल्हन, फिर ज्वेलरी लेकर फरार

खंडवा में एक 27 वर्षीय युवक के साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवक ने इंदौर निवासी युवती से दोस्ती की और बाद में शादी कर ली। शादी के बाद भी युवती अपने पूर्व बॉयफ्रेंड से संपर्क में रही और युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवती शादी के 17 दिन बाद अपने घर चली गई। इसके साथ ही उसने 5 लाख रुपए की ज्वेलरी और 2.5 लाख रुपए नकदी भी ले लिए। इसके बाद युवती ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवक को 3 साल तक हुआ नुकसान

करीब 3 साल तक युवक ब्लैकमेल होता रहा और युवती के पीछे लगभग 20 लाख रुपए गंवा दिए। युवक ने पुलिस से लेकर एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी तक शिकायत की।

दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी दी

थाना मोघट रोड टीआई धीरेश धारवाल ने बताया कि 27 वर्षीय युवक एहतेशाम खान की शिकायत पर इंदौर की युवती के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवती ने पूर्व प्रेम संबंध छिपाकर शादी की और कुछ समय पत्नी के रूप में रहने के बाद घर से नकदी और जेवरात ले लिए। इसके साथ ही उसने पूर्व प्रेमी के साथ दूसरा संबंध बनाते हुए दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए की वसूली की।

वकील के माध्यम से भी धमकाया

शहर के गुलशन नगर निवासी एहतेशाम खान ने बताया कि 12 फरवरी 2021 से 31 मई 2024 तक युवती ने उसे धोखा दिया। युवती ने वकील के माध्यम से धमकाया और इंदौर के पुलिस थाने में उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज करवाया। जांच में पता चला कि युवती हनीट्रैप गैंग से जुड़ी है और उसने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के साथ 4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

Hot this week

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

Topics

भोपाल: रुबात विवाद गहराया, महिलाओं ने चूड़ियाँ दिखाकर किया प्रदर्शन

​भोपाल। मक्का-मदीना में हाजियों के ठहरने की ऐतिहासिक व्यवस्था...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img