Saturday, October 10, 2026
26.1 C
Bhopal

विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू

विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा और 6 मार्च तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 12 बैठकें होंगी और सात दिन अवकाश के चलते बैठकें नहीं होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होने वाले सत्र में 16 से 20 फरवरी के बीच मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट पेश होगा। डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगे।

मोहन सरकार के बजट की तैयारियों के बीच विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 16 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में 20 फरवरी तक लगातार सत्र चलेगा। इसके बाद 23 से 27 फरवरी तक सदन की कार्यवाही चलेगी। 6 मार्च तक चलने वाले सत्र मार्च माह में अंतिम दो दिनों में 5 और छह मार्च को बैठकें होंगी। यह सोलहवीं विधानसभा का नौवां सत्र होगा। सत्र के पहले दिन राज्यपाल मंगु भाई पटेल विधानसभा पहुंचेंगे और अभिभाषण के रूप में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। इसके बाद सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव के जरिए चर्चा की जाएगी।

इन तिथियों में नहीं होंगी बैठकें विधानसभा के बजट सत्र की बैठकें जिन सात दिनों में नहीं होंगी वे तिथियां 21 फरवरी, 22 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, 2 मार्च, 3 मार्च और चार मार्च हैं। पूरे सत्र के दौरान तीन दिन 20 फरवरी, 27 फरवरी और 6 मार्च को अशासकीय कार्यों के लिए भी समय दोपहर बाद डेढ़ बजे से सदन की कार्यवाही का समय तय किया गया है।

स्थगन प्रस्ताव 10 फरवरी तक लिए जाएंगे विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी 2026 तक ली जाएंगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी 2026 से कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक ली जाएंगी।

Hot this week

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...

Topics

भोपाल में अपराध के दो मामले: महिला को 5 दिन बंधक बनाकर रेप, तो 8 साल की बच्ची से बैड टच

​भोपाल: राजधानी भोपाल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो...

भोपाल में लापता युवा वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, 5 अक्टूबर से थे लापता

​भोपाल: शहर के जिला न्यायालय के युवा अधिवक्ता विशाल रमणानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img