Friday, April 10, 2026
32.1 C
Bhopal

इंदौर डीआरपी लाइन में सीएम ने शस्त्र पूजन किया

इंदौर में विजयादशमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डीआरपी लाइन पर कन्या पूजन के बाद परम्परानुसार विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शहर इंदौर के प्रभारी मंत्री भी हैं इसी के चलते वह डीआरपी लाइन में पुलिस के शास्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस दौरान उन्होंने मंच से सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दी। तो वहीं उन्होंने कहा कि क्रमबद्ध तरीके से पुलिस कर्मियों की प्रदेश में भर्ती की जाएगी। ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर की जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा के अनुसार शास्त्र हमारे जीवन का हिस्सा है। जैसे भगवान शंकर के साथ शक्ति स्वरूपा माता रानी है वैसे ही शास्त्र की भी काफी अहम भूमिका रहती है।

इधर, इंदौर सेंट्रल जेल में डीजी वरुण कपूर से पहले हर्ष फायर में बंदूक नही चली। वहां मौजूद अधिकारियों ने दूसरी बंदूक बुलाकर दोबारा फायर किया।

बता दें डीआरपी लाइन में इस साल सीएम मोहन यादव शस्त्र पूजन में शामिल हुए। पहली बार सीएम के आने के कारण यहां शस्त्र पूजन का कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ। जबकि हर साल थानों के अधिकारी पहले पहुंचकर पूजा आयोजित करते हैं। यहां सीएम ने सबसे पहले पहुंचते ही कन्या पूजन किया।

सीएम बोले- इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़े

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जो भी करता है, वह सबसे अलग और अनूठा होता है। इंदौर स्वच्छता के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़े और इंदौर का परचम देश-दुनिया में मजबूती के साथ फैलाये। इंदौर मेट्रोपोलिटन सिटी में भी आगे बढ़ने के साथ अब वह मेट्रो सिटी बन चुका है। इंदौर अब स्वच्छता का महागुरू बनकर, अब वह अन्य शहरों को भी साफ-सफाई और स्वच्छता की प्रेरणा का संदेश दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण पूरा देश स्वच्छता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है।

मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि गत 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना जन्म दिवस बदनावर में पीएम मित्र पार्क का शुभारंभ करके मनाया। इस पार्क के बन जाने के बाद कपास उत्पादकों का जीवन बेहतर होगा और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस से सेवा पखवाड़े की शुरुआत हुई थी, जिसका समापन इंदौर में गांधी-शास्त्री जयंती पर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सेवा पखवाड़े के तहत इंदौर नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकाश में रंगीन गुब्बारे छोड़े।

मुख्यमंत्री ने इंदौर पुलिस का चेटबॉट लॉन्च किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा तैयार एआई बेस्ड चेटबॉट सेफ क्लिक लॉन्च किया। मुख्यमंत्री ने अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर आधिकारिक रूप से नागरिकों के लिए यह सेवा प्रारम्भ की।

लॉन्चिंग कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि साइबर बचाव के लिए यह मॉडर्न तकनीक नागरिकों को सूचना देने और विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्राप्त करने में अत्यंत उपयोगी साबित होगी। देश में मप्र यह सेवा देने वाला 7 वां राज्य और मप्र में इंदौर पहला शहर है।

कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, विधायकगण महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, मधु वर्मा, गोलू शुक्ला, सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hot this week

गौतम नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार के गांजे के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने नशे...

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

Topics

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: गांजे के साथ 63 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे...

अरेरा हिल्स पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 300 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स पुलिस ने नशीले पदार्थों...

सुरक्षा की मांग: सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

​भोपाल। शहर के वर्तमान हालातों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की...

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img